आईकू ने पेश किया आईकू 13 का स्पेशल एडिशन, ऐस ग्रीन वेरिएंट

नई दिल्ली,:आईकू, हाईपरफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड, ने अपने फ्लैगशिप आईकू 13 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट – ऐस ग्रीन पेश किया है। यह 12 जुलाई, रात 12 बजे से आईकू ई-स्टोर और ऐमेज़ॉन.इन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐस ग्रीन रंग संयम, सटीकता और दबाव में प्रदर्शन की थीम से प्रेरित है। इसे ऐसे लोगों की सोच को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो शांत आत्मविश्वास और तेज़ फोकस के साथ नेतृत्व करते हैं।
आईकू 13 ऐस ग्रीन वेरिएंट की कीमत 12जीबी+256जीबी वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये (प्रभावी कीमत: 52,999 रुपये) और 16जीबी+512जीबी वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये (प्रभावी कीमत: 57,999 रुपये) है। यह स्पेशल एडिशन 12 जुलाई 2025 से आईकू ई-स्टोर और ऐमेज़ॉन.इन पर पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, यह स्मार्टफोन दो और रंगों में भी उपलब्ध है – लेजेंड और नार्डो ग्रे।
भारत में इंडस्ट्री-लीडिंग स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन, आईकू 13, 30 लाख से अधिक का ऐनटूटू स्कोर प्राप्त करता है। यह शक्तिशाली चिपसेट आईकू के सुपरकंप्यूटिंग चिप क्यू2 द्वारा समर्थित है, जो 2के सुपर रेज़ोल्यूशन और 144 एफपीएस गेम फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ मिलकर इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स को पार कर एक बेजोड़ विजुकअल अनुभव प्रदान करता है।
आईकू 13 में दुनिया की पहली क्यू10
2के 144हर्ट्ज़ अल्ट्रा आईकेयर डिस्प्ले और डायनेमिक मॉन्स्टर हॅलो है, जो कॉल, मैसेज, गेमिंग और म्यूज़िक के लिए रियल-टाइम अलर्ट फ्लैश करता है। इसमें शानदार कैमरा सेटअप है: 50मेगापिक्सल सोनी आई एम एक्स 921 वीसीएस ट्रू-कलर कैमरा, 50मेगापिक्सल सोनी आई एम एक्स 816 टेलीफोटो कैमरा, और 50मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस। इसके अलावा, यह डिवाइस नवीनतम फनटच ओएस 15 पर चलता है और 4+5 वर्षों के एंड्रॉइड और सुरक्षा अपडेट प्रदान करता है।
आईकू 13 में 7000एमएम वीसी कूलिंग सिस्टम है, जो पिछले जेनरेशन से 17प्रतिशत बड़ा है, ताकि गहन कार्यों के दौरान थर्मल एफिशिएंसी बेहतर हो सके। इसमें 6000एमएएच बैटरी है, जो 120वॉट अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से मात्र 30 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है, और यह सब 0.813सेमी की स्लिम बॉडी में है। डिस्प्ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, और स्मार्टफोन आईपी68 और आईपी69 रेटेड है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर, आईकू 13 में एआई-पावर्ड टूल्स जैसे एआई फोटो एन्हांसर, इमेज कटआउट और इंस्टंट टेक्स्ट हैं, जो फोटो को स्मार्ट तरीके से संभालते हैं। लाइव कॉल ट्रांसलेट और लाइव ट्रांसक्राइब जैसे कम्युनिकेशन फीचर्स एक्सेसिबिलिटी और उपयोगिता को और भी बेहतर बनाते हैं।
आईकू के ‘मेक इन इंडिया’ के संकल्प को जारी रखते हुए, आईकू 13 ऐस ग्रीन डिवाइसेस को वीवो के ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में निर्मित किया जाएगा। साथ ही, ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के आफ्टर-सेल्स सर्विस अनुभव देने के लिए, आईकू ग्राहकों के लिए देशभर में 670+ कंपनी-स्वामित्व वाले सर्विस सेंटर्स उपलब्ध हैं।

About Author

error: Content is protected !!