एसबीआई म्यूचुअल फंड की निवेशक शिक्षण एवं जागरूकता पहल

ज़िंदगी के कुछ आर्थिक सच कभी नहीं बदलते जैसे ही तारीख आती है, ईएमआई कटती है,ब्याज भरना पड़ता है,
और किराया हर महीने देना ही होता है। …छुट्टियाँ हों, त्योहार हों, वीकेंड हो, मंदी आए या नौकरी चली जाए इन खर्चों पर कोई असर नहीं पड़ता। ये तय हैं, नियमित हैं और कभी रुकते नहीं। यही वजह है कि आपका निवेश भी उतना ही नियमित, अनुशासित और मजबूत होना चाहिए।

ध्यान रखने योग्य तीन अहम बातें
1. प्रोफेशनल्स की आय की हकीकत
2. ईएमआई और ब्याज
3. किराया एक निश्चित मासिक खर्च
निवेश अब “चॉइस” नहीं, बल्कि “जरूरत” क्यों है?
निवेश सिर्फ़ पैसे बढ़ाने का तरीका नहीं है यह एक सुरक्षा कवच है, जो जीवन की अनिवार्य आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने की ताकत देता है।

• महंगाई से मुकाबला
• पैसिव इनकम तैयार करना
• बड़े वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करना
• आर्थिक स्वतंत्रता
नियमित निवेश से एक मजबूत कोष बनता है, जो भविष्य में आपको आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाता है।

निवेश को आदत कैसे बनाएं?
निवेश शुरू करने के लिए आपको वित्त का विशेषज्ञ होने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन सही सलाहकार का मार्गदर्शन आपकी राह आसान बना देता है। अपनी व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार किसी वित्तीय सलाहकार से चर्चा करने के बाद ये कदम आपकी शुरुआत को मजबूत बना सकते हैं:

• आपातकालीन फंड तैयार करें

• एसआईपी से निवेश को ऑटोमेट करें

• रिटर्न को दोबारा निवेश करें

• अपने लक्ष्यों के अनुसार निवेश करें

About Author

error: Content is protected !!