एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने ‘कप्तान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ किया

मुंबई: भारत में सिर्फ विज्ञापनों के सहारे, मुफ़्त में प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं की पेशकश करने वाले सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने आज अपनी आने वाली सीरीज़ कप्तान का ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल को होने वाला है। ज्वालाबाद के बेहद तनाव भरे माहौल पर बनी इस क्राइम ड्रामा सीरीज़ में एक ऐसी दुनिया को दिखाया गया है, जहाँ अपराध अब संगठित तरीके से काम करने वाले गैंग का रूप ले चुका है। यहाँ सत्ता सिर्फ दहशत फैलाने से नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को अपने काबू में रखने से मिलती है। इस सीरीज़ में साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं, जो एसएसपी समरदीप यानी ‘कप्तान’ का किरदार निभा रहे हैं। समरदीप एक ऐसे पुलिस ऑफिसर हैं, जो अपने लीक से हटकर काम करने के तरीकों के लिए जाने जाते हैं। उनके अलावा इस सीरीज़ में सिद्धार्थ निगम, कविता कौशिक, वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ ज़कारिया, पूजा गौर, विक्रम कोचर और अनुष्का कौशिक भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं। जतिन वागले के निर्देशन में बनी और बावेजा स्टूडियोज़ के बैनर तले पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज़, कप्तान में दर्शकों को ज़बरदस्त एक्शन के साथ-साथ दिल की गहराइयों में बसे जज्बात और अंदर ही अंदर सुलगता हुआ गुस्सा देखने को मिलेगा। यह सीरीज़ सत्ता, बड़े अरमानों और बदले की एक बेहद दिलचस्प कहानी पेश करती है। इस मौके पर एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर के कंटेंट हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “कप्तान एक ऐसी कहानी है जो सत्ता, टकराव और बेहद निजी वजहों के मेल के साथ आगे बढ़ती है। यह एक ऐसी दुनिया की कहानी है, जहाँ हर फ़ैसले का असर बहुत बड़ा होता है। इस कहानी को दिलचस्प बनाने वाली बात यह है कि इसमें पुलिस ड्रामा, जबरदस्त एक्शन और किरदारों के जज्बातों का बेहतरीन तालमेल दिखाई देता है, और इसी वजह से इस रोमांचक कहानी में कई अलग-अलग परतें नज़र आती हैं। एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर में, हमारा पूरा ध्यान लगातार अलग-अलग तरह के जॉनर और फ़ॉर्मेट वाली विविधतापूर्ण कहानियों को पेश करने पर रहता है। हम दर्शकों के सामने ऐसी दमदार कहानियाँ प्रस्तुत करना चाहते हैं जिनसे उन्हें जुड़ाव महसूस हो, और साथ ही हम यह भी पक्का करना चाहते हैं कि उन्हें मुफ़्त में बेहतरीन मनोरंजन मिलता रहे।”

About Author

error: Content is protected !!