नई दिल्ली अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स की सफलता की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, वीवो इंडिया ने आज वीवो X300FE लॉन्च किया। स्टाइल और परफ़ॉर्मेंस को महत्व देने वाली नई पीढ़ी के लिए डिज़ाइन किया गया यह फोन, फ्लैगशिप परफॉरमेंस, उन्नत स्तर की ZEISS इमेजिंग और 16.04 सेमी (6.31 इंच) फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले के साथ स्लीक और एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान है।
आपके स्टाइल को और भी शानदार बनाने के साथसाथ ज़बरदस्त इमेजिंग और परफ़ॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किया गया, X300FE ऐसा स्मार्टफ़ोन अनुभव देता है जिसमें खूबसूरती और फ़्लैगशिप इनोवेशन का बेहतरीन मेल है—यह जितना अनोखा है, उतना ही आधुनिक भी। वीवो X300 FE तीन शानदार रंगों में उपलब्ध है—अर्बन ऑलिव, लिलैक पर्पल और नॉयर ब्लैक; ये रंग प्रकृति और खूबसूरती से प्रेरित हैं, और हर रंग स्टाइल और सौंदर्य का अनोखा मेल है।
वीवो X300 FE की कीमत: 12+256 जीबी वेरिएंट के लिए 79,999 (कर सहित) और 12+512 जीबी वेरिएंट के लिए 89,999 (कर सहित) है। वीवो ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 की कीमत 15,999 (कर सहित) । इसके अतिरिक्त, वीवो ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर एक्सेसरी किट की कीमत 3,999 (कर सहित)
14 मई, 2026 से फ्लिपकार्ट, अमेज़न, वीवो इंडिया ई-स्टोर और भारत के सभी प्रमुख रिटेल पार्टनर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा ।
वीवो X300 FE का अनावरण करते हुए, श्री विकास टागरा, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, प्रमुख- X सीरीज, वीवो इंडिया ने कहा, “हमारे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पोर्टफोलियो को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आज के उपभोक्ता ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो प्रीमियम प्रदर्शन के साथसाथ ऐसे डिज़ाइन का मेल हो जो उनकी जीवनशैली में सहजता से फिट हो सके। उपभोक्ताओं की इन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, वीवो X300 FE एक कॉम्पैक्ट डिवाइस में परिष्कृत डिज़ाइन, उत्तम प्रदर्शन और उन्नत ZEISS इमेजिंग को एक साथ लाकर इस विज़न को और आगे ले जाता है। ‘फैशन एडिशन’ के साथ, हमने एक ऐसा स्मार्टफोन बनाया है जो न केवल बेहतरीन फंक्शनलिटी प्रदान करता है, बल्कि आधुनिक उपयोगकर्ताओं की पहचान, आकांक्षाओं और स्टाइल को भी दर्शाता है।”