एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की।इस तिमाही में, एलजीई इंडिया ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में संचालन से 80.54 बिलियन का राजस्व प्राप्त किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह 74.48 बिलियन था। यह मजबूत तिमाही प्रदर्शन सभी श्रेणियों में व्यापक मांग में हुए सुधार और लार्ज-पैनल टीवी, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन और 5-स्टार रेटेड एयर कंडीशनर के नेतृत्व में प्रीमियम उत्पादों की निरंतर बढ़ती मांग से प्रेरित था। कंपनी ने मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडियाऔर मेक-इंडिया-ग्लोबलकी अपनी तीन-स्तंभ रणनीति पर काम करते हुए प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में अपना बाजार नेतृत्व बनाए रखा। इस शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री होंग जू जियोन ने कहा,”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है, जो हमारे ब्रांड की मजबूती और हमारे बिजनेस मॉडल के लचीलताका प्रमाण है। एक जटिल वैश्विक माहौल के बावजूद, एलजीईइंडिया ग्राहक-केंद्रित, चुस्त और विकास-उन्मुख बनी हुई है। हम संतुलित कदमों और प्रीमियम उत्पादों में निरंतर निवेश के साथ इन व्यापक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एलजीईइंडिया इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है। हमारे तीन रणनीतिक स्तंभ मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडियाऔरमेक-इंडिया-ग्लोबलसक्रिय रूप से हमारे व्यवसाय को आकार दे रहे हैं। हमारी नई एसेंशियल सीरीज़ रेंज न केवल भारत में विकास को गति दे रही है बल्कि अब वित्त वर्ष 27 में 22 देशों में निर्यात भी की जाएगी। भारत की संरचनात्मक विकास की कहानी बरकरार है, और हम आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त और अच्छी स्थिति में हैं।रुपये के मूल्यह्रास और कमोडिटी की उच्च कीमतों के कारण साल-दर-साल एबिटडा मार्जिन प्रभावित हुआ। हालांकि, कंपनी लागत अनुशासन, स्थानीयकरण और परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए मार्जिन में सुधार के प्रति आशान्वित है। बी2बी सेगमेंट, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बिजनेस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज की। एचवीएसी सेगमेंट में, एलजीईइंडिया रणनीतिक रूप से वेरिएबल रेफ्रिजरेंट फ्लो और कैसेट एसी सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। विशेष रूप से, एलजीईइंडिया के उन्नत एचवीएसी समाधान अब हाल ही में उद्घाटन किए गए प्रतिष्ठित सेवा तीर्थ, प्रधानमंत्री कार्यालय भवन में काम कर रहे हैं।