नए शोध ने बादाम खाने से हृदय स्वास्थ्य को होने वाले लाभों की पुष्टि की है

मौजूदा शोधों की एक नई व्यापक सिस्टेमैटिक रिव्यू और मेटाएनालिसिस ने पुष्टि की है कि बादाम का सेवन रक्त में मौजूद कुछ प्रकार के कोलेस्ट्रॉल स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही, इसने एक महत्वपूर्ण नई खोज को भी सामने लाया है, जिससे यह समझने में नई जानकारी मिली है कि नियमित रूप से बादाम का सेवन किस प्रकार हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। अध्ययनों पर चर्चा करते हुए, न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी ने कहा भारत में हृदय स्वास्थ्य आज भी एक प्रमुख स्वास्थ्य प्राथमिकता बना हुआ है और यह उत्साहजनक है कि शोध लगातार इस बात को रेखांकित कर रहे हैं कि बादाम स्वस्थ रक्त लिपिड स्तरों को बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। एल डी एल -कोलेस्ट्रॉल, नॉन एच डी एल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एपीओ बी के स्तर में कमी दर्शाने वाले निष्कर्ष हृदय के लिए लाभकारी आहार के हिस्से के रूप में बादाम के महत्व को और मजबूत करते हैं। एपीओ बी अनुपात से जुड़ी नई जानकारी यह समझने में भी मदद करती है कि बादाम हृदय एवं रक्तवाहिका स्वास्थ्य को किस प्रकार सहयोग दे सकते हैं। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड हैं, जिन्हें संतुलित और रोजमर्रा के आहार में आसानी से और सुविधाजनक रूप से शामिल किया जा सकता है।”

About Author

error: Content is protected !!