‘मेक इन इंडिया’पहल के तहत भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ पान हेल्थ ने बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर में बढ़ाया विस्तार

लखनऊ |:हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनियों में शामिल पान हेल्थ बड़े स्तर पर उत्पादन, लगातार नए प्रोडक्ट्स और भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’पहल के साथ बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है।पान हेल्थ अपने प्रमुख ब्रांड लिटिल एंजेल(बेबी केयर), एवरटीन(महिला हाइजीन) और लिबर्टी(एडल्ट केयर) के जरिए हर उम्र के लोगों के लिए हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाती है। स्वास्थ्य, हाइजीन और वेलनेस के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स ला रही है और अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ा रही है। लिटिल एंजेल के तहत कंपनी अब डायपर और वाइप्स के अलावा प्रीमियम बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी पेश कर रही है। इनमें बेबी फीडिंग और बाथ केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स, प्रीमियम सिंडेट बार, प्रीमियम बेबी सोप और अन्य जरूरी बेबी केयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। वहीं एवरटीन ब्रांड के तहत प्रीमियम सैनिटरी पैड, प्रीमियम पीरियड पैंटी, पैंटी लाइनर और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई नए हाइजीन प्रोडक्ट्स लाए जा रहे हैं। इन सभी पहलों का उद्देश्य ग्राहकों की बदलती जरूरतों के मुताबिक बेहतर और नए प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है।
पान हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी ई ओ ) एवं प्रबंध निदेशक श्री चिराग पान ने कहा पान हेल्थ में हमारा मानना है कि अच्छी हाइजीन से बेहतर और स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है। हमारा लक्ष्य भारत में ही अच्छी गुणवत्ता वाले, किफायती और भरोसेमंद हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाना है। भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ हम लगातार नए प्रोडक्ट्स ला रहे हैं और बेबी केयर, महिला हाइजीन तथा एडल्ट केयर में अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ा रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’की सोच के साथ हम न सिर्फ भारत के लोगों के लिए बेहतर हाइजीन प्रोडक्ट्स बना रहे हैं, बल्कि भारत को इस क्षेत्र में एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में भी अपना योगदान दे रहे हैं।”पान हेल्थ की विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताकत गुजरात के राजकोट में स्थित भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। वर्ष 2017 में शुरू हुई यह आधुनिक उत्पादन सुविधा 30 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 7 लाख वर्ग फुट से अधिक का उत्पादन क्षेत्र है। यहां हर साल 3.7 अरब से ज्यादा हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटेड मशीनें, सख्त क्वालिटी जांच और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्रों की मदद से कंपनी बड़े स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार करती है।
‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’की सोच के साथ पान हेल्थ भारत में विश्वस्तरीय हाइजीन प्रोडक्ट्स बना रही है। टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट , मैन्युफैक्चरिंग और नए प्रोडक्ट्स पर लगातार हो रहे निवेश से कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
पान हेल्थ की उत्पादन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार की गई है। कंपनी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रमाणपत्र, आधुनिक क्वालिटी सिस्टम और रिसर्च एंड डेवलपमेंट की मजबूत सुविधाएं हैं। यही वजह है कि कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करती है जो सुरक्षा, आराम और भरोसे के उच्च मानकों पर खरे उतरते हैं।
बिजनेस बढ़ाने के साथ-साथ पान हेल्थ समाज में हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। ‘स्माइल मैटर्स’ -‘पीरियड की पाठशाला’कार्यक्रम के अंतर्गत मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम, सैनिटरी पैड वितरण अभियान और अन्य सामुदायिक पहलों के जरिए कंपनी लोगों तक हाइजीन का महत्व पहुंचा रही है। कंपनी का मानना है कि हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एक स्वस्थ समाज और बेहतर हेल्थकेयर व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।
भारत में स्वास्थ्य और पर्सनल हाइजीन के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच पान हेल्थ नए प्रोडक्ट्स लाने, अच्छी गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाना है।

About Author

error: Content is protected !!