आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लसप्लान में अब 10 साल के लाइफ कवरका विकल्प साथ आता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिनकी तय वित्तीय जिम्मेदारियाँ हैं, जैसेहोम लोन, बच्चों की पढ़ाई का खर्च या बिजनेस लोन। इससे ग्राहक अपनी सबसे ज्यादा वित्तीय जिम्मेदारियों वाले समय मेंकम प्रीमियम पर अधिक लाइफ कवरले सकते हैं। इस प्लान में 67,100 रुपए तक की मुफ्त हेल्थ और वेलनेस सेवाएँ, 3 लाख रुपए का इंस्टेंट क्लेम भुगतानऔरलाइलाज बीमारी का पता चलने पर 100 प्रतिशत राशि का भुगतान जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन, श्री राजीव अरोड़ा ने कहा, “वित्तीय सुरक्षा को लेकर ग्राहकों की अपेक्षाएं उनके जीवन के लक्ष्यों के साथ लगातार बदल रही हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में हमारा ध्यान ग्राहकों की वित्तीय यात्रा के अलग-अलग चरणों में उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं को सुरक्षित रखने में मदद करना है। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लसप्लान इसी ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह 10 साल की पॉलिसी अवधि के साथ हमारे सुरक्षा उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार करता है, जिसमें किफायती प्रीमियम के साथ ऐसी सुविधाएँ शामिल हैं, जो ग्राहकों को सार्थक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।“