“खादी एवं ग्रामोद्योगी तथा एक जनपद एक उत्पाद उत्सव” 10 दिवसीय प्रदर्शनी 16 से

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 16 से 25 दिसंबर तक 10 दिवसीय
“खादी एवं ग्रामोद्योगी तथा एक जनपद एक उत्पाद उत्सव” विषयक मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी चौकाघाट स्थित अर्बन हाट प्रांगण में लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल 17 दिसंबर को अपराहन में करेंगे।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम के दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदर्शनी को जर्मन हैंगर में लगाया जा रहा है। जो आगंतुकों को प्रदर्शनी में आने पर नए अनुभव का एहसास कराएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में खादी से बने उत्पाद के साथ-साथ आसपास के प्रदेशों एवं जनपदों के भी उत्पाद लोगों को आसानी से एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगा। उद्घाटन अवसर पर पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड दिलीप सोनकर, निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग रितेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह सहित अन्य लोग रहेंगे।

About Author

error: Content is protected !!