विश्व में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जनरल ऐसेम्बली द्वारा वर्ष-2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है-आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री
अपनी पुरातन संस्कृति से जुड़ी हुयी देश की तमाम ऐतिहासिक चीजों को जड़ों से फिर जिन्दा करना है- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
वाराणसी। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, भारत सरकार व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा हिन्दुस्तान यूनीलीवर के सहयोग से जनपद में शनिवार को उदय प्रताप कालेज के मैदान में “ईट राइट मिलेट मेला” का आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मंत्री डाॅ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरीके से भारत अपने अतीत को वर्तमान में फिर से पुर्नस्थापित करना चाहता है और उसके लिये हमारे प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेन्द्र मोदी ने एक बीड़ा उठाया है कि अपनी पुरातन संस्कृति से जुड़ी हुयी देश की तमाम ऐतिहासिक चीजों को जड़ों से फिर जिन्दा करना है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में योग और आयुर्वेद की तरह प्रधानमंत्री ने हमारे परम्परागत अनाजों की ओर लौटने का आह्वाह्न किया है। उन्होंने मिलेट्स अर्थात भारत के परम्परागत मोटे अनाजों यथा- ज्वार, बाजरा, कोदो, कंगनी, मंडुआ, रागी, भांगर आदि के इतिहास व स्वास्थ्यवर्धक गुणों को वर्णित करते हुये तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रचलित अनाजों गेहूॅ व चावल से उत्पन्न व्याधियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये अतीत की ओर लौटते हुये मिलेट्स के उपयोग का आग्रह जनमानस से किया। मंत्री ने कहा कि आज विश्व में इन मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जनरल ऐसेम्बली द्वारा वर्ष-2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मिलेट्स के प्रति जागरूक करने के लिये अभिनव प्रयोग के रूप में देश में प्रथम ईट राईट मिलेट मेले को वाराणसी में आयोजित करने के लिये आयोजकगण भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व हिन्दुस्तान यूनीलीवर के प्रयासों की सराहना करते हुये आशा व्यक्त की कि वाराणसी से प्रज्जवलित मिलेट्स का यह दीपक सम्पूर्ण देश को आलोकित करेगा।
मेले का प्रारम्भ उदय प्रताप इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण उदय प्रताप इण्टर कालेज के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दुस्तान यूनीलीवर के निर्देशन में मंचित मिलेट चैपाल था, जिसमें विभिन्न मिलेट्स के रूप में अभिनित विद्यार्थियों द्वारा मिलेट्स के विशिष्ट गुणों का उल्लेख करते हुये उनके प्रति जागरूक किया गया। इसके आलावा मिलेट्स में हिन्दुस्तान यूनीलीवर के पंडाल में मिलेट्स के विभिन्न तरह के व्यंजनों ने लोगों को आकर्षित किया व मेले में उपस्थित अन्य पंडालों मेें जनपद स्थित प्रतिष्ठानो, होटल रिवाटास, चाची की दुकान, मिलन कैटर्स, बाटी चोखा रेस्टोरेन्ट, होटल मदीन द्वारा मिलेट्स के विविध व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
मंत्री के साथ मेले में व्यापारी नेता नवरतन राठी, आनन्द जी पाण्डेय, गौरव राठी, गुड्डू महाराज, बबलू मिश्रा व अविनाश उपाध्याय उपस्थित रहे। मेले में उदय प्रताप इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश प्रताप सिंह व अध्यापकगण तथा रानी मुरार बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या व उपरोक्त विद्यालयों के छात्रों-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति सराहनीय थी। मेले में विशाल दिक्षित द्वारा मिलेट्स पर विस्तार से चर्चा करते हुये विभिन्न प्रकार के मिलेट्स के उपयोग व महत्व पर प्रकाश डाला गया।
मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा वैन ;थ्ण्ैण्ॅद्ध आकर्षण का केन्द्र रही, जिसने मौके पर ही विभिन्न खाद्य पदार्थों की त्वरित जाॅच व मिलावट के प्रति सावधान रहने हेतु घरेलू तरीकों के प्रति जागरूक किया। मेले में सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी मण्डल द्वारा उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया गया।
मेले में हिन्दुस्तान यूनिलीवर द्वारा प्रस्तुत मिलेट् एंथम प्रभावशाली व प्रेरणादायक रहा। मेले के अंत में उपस्थित लोगों द्वारा मिलेट्स का प्रयोग करते हुये भारत को विश्व का मिलेट गुरू बनाने का संकल्प लिया गया। मेले में हिन्दुस्तान यूनिलीवर के अधिकारी श्री सौरव चटर्जी द्वारा मेले को सफल बनाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और उदय प्रताप इण्टर कालेज को धन्यवाद दिया। मेले का समापन सहायक आयुक्त ;खाद्यद्ध प्प्/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी श्री संजय प्रताप सिंह द्वारा मा0 मंत्री जी, प्राचार्य व स्टाफ उदय प्रताप इण्टर कालेज व रानी मुरार बालिका इण्टर कालेज तथा हिन्दुस्तान यूनिलीवर व उपस्थित जन समूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुये किया गया।