भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए किस्मों की पहचान के लिए अखिल भारतीय सब्जी अनुसंधान परियोजना की स्थापना वर्ष 1970-71 में की गयी। जिसकी स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी ’’सतत् विकास के लिए सब्जी उत्पादन में नए अवसर’’ का आयोजन किया जा रहा है इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री कैलाश चौधरी, माननीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार; विशिष्ट अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही, माननीय कृषि मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार; अतिथि डा. हिमांशु पाठक, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं डा. ए.के. सिंह, उप महानिदेशक (उद्यान विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली होगें। संगोष्ठी में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 200 वैज्ञानिक आयेंगे। गोष्ठी में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए जलवायु तथा निर्यात अनुकूल व फोर्टोफाइड एवं प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त किस्मों के विकास की तकनीकी विकास पर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा कृषि लागत को कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों ड्रोन, राबोटिक्स, सेंसर एवं संरक्षित दशा में सब्जी की खेती की तकनीकी पर भी चर्चा की जायेगी। गोष्ठी में की जाने वाली चर्चाओं के परिणामस्वरूप जो भी संस्तुतियाँ की जाएगी इसका उपयोग भविष्य की सब्जी शोध योजनाओं में किया जायेगा।

About Author

error: Content is protected !!