उत्‍तर रेलवे द्वारा क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक का आयोजन

उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबंधक, उत्‍तर रेलवे श्री आशुतोष गंगल की अध्यक्षता में दिनांक 19.12.2022 को कॉन्फ्रेंस हाल, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय की हिंदी पत्रिका “सरस्वती संगम” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को बताया कि संसदीय राजभाषा समिति द्वारा किसी भी समय किसी भी कार्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है इसलिए सभी मंडल एवं कारखाने इसके लिए अपनी तैयारी रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को हिंदी के सरल शब्दों का प्रयोग कर अपना समस्‍त कार्य हिंदी में करने के लिए प्रोत्‍साहित किया ।

About Author

error: Content is protected !!