सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन तहसील मुख्यालयो/ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं
वाराणसी। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसम्बर के मध्य राष्ट्रव्यापी अभियान “प्रशासन गांव की ओर” का आयोजन किया जा रहा है।
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के उत्सव के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन तहसील मुख्यालयो/ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवधि में राज्य पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एवं ऑनलाइन सर्विसेज के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण तथा नये ऑनलाईन सर्विसेज के लिए जोड़ी गयी सेवाओं के अन्तर्गत आवेदन का निस्तारण किया जा रहा हैं। अभियान के अंतर्गत आज दो दिवस में राज्य पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कुल संख्या-324 व ऑनलाइन सर्विसेज के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की कुल संख्या-2659 रहा।