केन्द्र पर आने वाले समस्त किसानों के धान की तौल सुनिश्चित करायी जाय तथा किसानों के लिए उचित व्यवस्था बनाये रखें-राजीव कुमार मिश्र
धान क्रय केंद्रों पर विक्रय करने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पाये- आरएफसी
वाराणसी। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र चन्दौली स्थित विभिन्न धान क्रय केन्दों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र पर आने वाले समस्त किसानों के धान की तौल सुनिश्चित करायी जाय तथा किसानों के लिए उचित व्यवस्था बनाये रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
क्रय केन्द्र मुगलसराय स्थित खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र का निरीक्षण में केन्द्र प्रभारी विवेक सहाय, विपणन निरीक्षक केन्द्र पर उपस्थित पाये गये। केन्द्र पर किसानों की धान खरीद होती पायी गयी। किसानों से वार्ता करने पर किसान केन्द्र पर की गयी खरीद व्यवस्था से संस्तुष्ट पाये गये। प्रतिदिन केन्द्र पर आने वाले किसानों की खरीद सुचारू रूप से होती पायी गयी। किसानों के भुगतान के संबंध में वार्ता करने पर किसान भुगतान व्यवस्था से संतुष्ट पाये गये। विपणन शाखा के पाण्डेयपुर स्थित क्रय केन्द्र का निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश व क्षे०वि०अ० उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय किसानों द्वारा लाये गये धान की तौल हो रही थी। किसान केन्द्र पर की गयी खरीद व्यवस्था से संतुष्ट पाये गये। इसी प्रकार यू०पी०एस०एस० के पचोखर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव केन्द्र पर उपस्थित पाये गये। उक्त केन्द्र पर उपस्थित किसानों से वार्ता करने पर किसान खरीद व्यवस्था से संतुष्ट पाये गये। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, चन्दौली में धान खरीद की समीक्षा कर निर्देशित किया गया कि धान क्रय केन्द्रों पर जो काफी मात्रा में धान अवशेष पड़ा है उसको प्राथमिकता पर तीव्र गति से सबद्ध राईस मिल को डिलीवरी की जाय। मिलों का लगातार निरीक्षण करते हुए मिलों से सी०एम०आर० की प्राप्ति भी सुनिश्चित की जाय। जिससे धान खरीद सुचारू रूप से सम्पन्न होती रहे। जनपदीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद में खरीद से संबंधित कोई भी शिकायत उत्पन्न न हो।
बैठक में क्रय एजेन्सियों के अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी उपस्थित रहे।
वही सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी अशोक कुमार पाल द्वारा जौनपुर जनपद के खाद्य विभाग के जलालपुर, सिकरारा एवं मण्डी
समिति जौनपुर स्थित खाद्य विभाग के 02 कय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर भी उपस्थित रहे। सभी केन्द्रों के कय केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। केन्द्रों पर उपस्थित किसानों से वार्ता करने पर किसान अपनी खरीद से संतुष्ट पाये गये। किसानों का भुगतान समय से होना पाया गया। जलालपुर पर प्रभारी प्रियंका पाण्डेय, सिकरारा पर शैलेष कुमार सिंह, मण्डी जौनपुर में 02 केन्द्रों पर रश्मि श्रीवास्तव, विपणन निरीक्षक एवं अशोक कुमार मौर्य, क्षे०वि०अ० उपस्थित रहे। प्रतिदिन केन्द्रों पर आने वाले सभी किसानों की तुलाई हो जा रही है। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन जितने भी किसान केन्द्रों पर धान विकी उपस्थित हों, उनकी तौल प्रत्येक दशा में उसी दिन सुनिश्चित करायी जाय। समस्त केन्द्रों पर बोरे एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध पाये गये। केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये गये कि किसी भी किसान की कोई शिकायत न होने पाये। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु भी चेतावनी दी गई।