वाराणसी जं स्टेशन बना उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल का ईट राइट स्टेशन

वाराणसी जं स्टेशन बना उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल का ईट राइट स्टेशन । फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्स ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया की ओर से यह प्रमाणपत्र जारी किया गया है।यह प्रमाणपत्र की वैधता 26, दिसम्बर, 2024 तक होगी |
ऑथोरिटी की ओर से सही भोजन बेहतर जीवन योजना प्रारंभ की गयी है। इसके तहत खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले संस्थान जो न्यूनतम मानक पूरे करते हैं। संस्थानों की ओर से इस बाबत किये आवेदन के आधार पर रेलवे चिकित्सा विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वाराणसी द्वारा जांच कराई जाती है एवं थर्ड पार्टी ऑडिट द्वारा परीक्षण किया जाता है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ईट राइट स्टेशन प्रमाणपत्र फूड सेफ्टी एवं स्टेण्डर्स अथॉरिटी आफ इण्डिया प्रमाणित किया गया।

About Author

error: Content is protected !!