गुरूग्राम, – सैमसंग इंडिया ने आज अपनी राष्ट्रीय शिक्षा और इनोवेशन प्रतियोगिता, ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ की शीर्ष 10 टीमों की घोषणा की, जिसके साथ सैमसंग इंडिया भारत की जेन Z के बीच इनोवेशन, उद्यम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का जश्न मना रहा है ।
ये 10 टीमें समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने, फसलों में कीटों और रोगों की पहचान करने, बचे भोजन का उपयोग करने, समुद्र तटों की सफाई करने, कम श्रवण शक्ति वाले व्यक्तियों अधिक एक्सेस देने के लिए ज्यादा टिकाऊ चमड़े की शोधन प्रक्रिया विकसित करने जैसी वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के नए आइडियाज लेकर आई हैं। उनके आइडियाज का मकसद सांकेतिक भाषा के यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन गैप को कम करने, गुमशुदा बच्चों की तलाश करने, लोगों को गर्मियों में ठंड का अहसास दिलाने और दृष्टिबाधित लोगों की पढ़ने में मदद करना है।
शीर्ष 10 टीमें उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, असम के लखीमपुर और गोलाघाट, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद, केरल के एर्नाकुलम, चेन्नई और दिल्ली जैसे शहरों से हैं।
शीर्ष 10 टीमों और उनके आइडियाज के बारे में अधिक जानने के लिए देखें – www.samsung.com/in/solvefortomorrow
प्रतियोगिता के दूसरे वर्ष के लिए, सैमसंग इंडिया ने इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
के स्टार्टअप हब और फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (FITT), आईआईटी दिल्ली के साथ हाथ मिलाया है।
आईआईटी दिल्ली में एक बूटकैंप के बाद, सॉल्व फॉर टुमॉरो 2023 की शीर्ष 10 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इन टीमों ने सैमसंग इंडिया के ऑफिसों, इसके अनुसंधान एवं विकास केंद्रों, डिजाइन केंद्र और बेंगलुरु में सैमसंग ओपेरा हाउस का दौरा किया, जहां उन्होंने सैमसंग के कर्मचारियों और शोधार्थियों से संवाद किया।
बूटकैंप में, सैमसंग और उसके पार्टनर FITT और MeitY स्टार्टअप हब ने उनका मार्गदर्शन किया, जिससे उन्हें अपने आइडियाज को बेहतर बनाने में मदद मिली। प्रत्येक टीम को शुरुआती प्रोटोटाइप बनाने के लिए 20,000 रुपये भी मिले और फिर उन्होंने अपने आइडियाज को युवा सैमसंग कर्मचारियों की एक जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया। बूटकैंप में भाग लेने के लिए टीम के प्रत्येक सदस्य को एक प्रमाण पत्र के साथ एक सैमसंग गैलेक्सी बुक3 प्रो 360 लैपटॉप और गैलेक्सी बड्स2 प्रो दिया गया।
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेजीडेंट श्री ह्यून किम ने कहा ‘’हमें अपने ‘सॉल्वर्स’ पर गर्व है। अपने आइडियाज से आज उन्होंने भारत के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने में अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। उनकी विविधता से भरी पृष्ठभूमि सॉल्व फॉर टुमॉरो 2023 को और भी अधिक समावेशी एवं व्यापक बनाती है और हमें खुशी है कि सैमसंग अगली पीढ़ी को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तनों को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाने और मदद करने में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम है। हम यह देखने के लिए काफी उत्सुक और रोमांचित हैं कि शीर्ष 10 टीमें सैमसंग और उसके पाटनर्स के परामर्शदाताओं की मदद से अपने समाधानों को कैसे बेहतर बनाती है।”
प्रोफेसर रंगन बनर्जी, डायरेक्टर, आईआईटी दिल्ली, ने कहा, “आईआईटी दिल्ली युवा उद्यमियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को हल करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी कर बहुत खुश है। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद शीर्ष दस प्रतिभागियों की पहचान की गई है। हम इन टीमों को उनके प्रोटोटाइप पर काम करने में मदद करेंगे और उनके आइडिया को वास्तविक समाज पर असर डालते हुए देखेंगे।”
श्री जीत विजय, CEO, MeitY स्टार्टअप हब ने कहा “यह देखकर गर्व होता है कि हमारे देश की युवा प्रतिभा ऐसे नवीन आइडियाज ला रही हैं। शीर्ष 10 टीमें वास्तव में हमें प्रेरित करती हैं। सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो कार्यक्रम के साथ, हम इन युवाओं को नई बुलंदियों को छूने और उनके आइडियाज को कार्यान्वित करने, देश को बदलने में मदद करना चाहते हैं।”
देश के युवाओं में नवीन सोच और समस्या को हल करने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रतियोगिता ने 16-22 वर्ष के युवाओं से चार विषयों – शिक्षा एवं लर्निंग, स्वास्थ्य एवं वैलनेस, पर्यावरण एवं निरंतरता और विविधता एवं समावेशन- की समस्याओं को हल करने के लिए उनके आइडियाज आमंत्रित किए हैं।
सॉल्व फॉर टुमॉरो 2023 में भारत के 500 शहरों, नगरों और गांवों के युवाओं ने भारत के सामने आने वाली समस्याओं से निपटने में मदद करने के लिए सुझाव दिए और आइडियाज प्रस्तुत किए, जो भारत की इनोवेशन और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाते हैं।