कैंटाबिल रिटेल ने उत्तर प्रदेश में अपना नया स्टोर खोलकर अपनी रिटेल मौजूदगी का किया विस्तार

हाथरस: भारत के अग्रणी परिधान निर्माताओं एवं रिटेल विक्रेताओं में से एक, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने हाथरस में अपना नया रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। 1722 वर्ग फुट में फ़ैला ब्रांड का यह स्टोर, खसरा नंबर 182,183,184, नागल भुस से नागल उम्मेद रोड, ग्राम गढ़ी कंधारी, हाथरस, उत्तर प्रदेश 204101 पर स्थित है, जो कि ब्रांड की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे।
स्टोर के उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक, श्री दीपक बंसल ने कहा, “हमें हाथरस में अपने इस नये स्टोर को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है। एक ब्रांड के रूप में कैंटाबिल रिटेल को सभी आयु समूहों के मिड-प्रीमियम सेगमेंट में, ग्राहकों के बीच अच्छी तरह से स्वीकारा और सराहा गया है। हमारा यह नया स्टोर पुरुषों एवं महिलाओं के लिए फैशन-फ़ॉरवर्ड परिधानों के साथ साथ फुटवियर की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करेगा। अपने सभी ग्राहकों के लिए ट्रेंडी और प्रतिस्पर्धी फैशन परिधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, हमने उत्तर प्रदेश में अपना यह नया स्टोर खोला है। आज, सम्पूर्ण देश में हमारी मजबूत उपस्थिति है और हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में अपनी रिटेल उपस्थिति को और अधिक आक्रामक रूप से विस्तारित करना है।”
नया कैंटाबिल रिटेल स्टोर अपने ग्राहकों के लिए रिटेल एक्सपीरियंस की झलक पेश करता है, जो कि पुरुषों के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल तथा अल्ट्रा-कैजुअल क्लोथिंग के अलावा वीमेन वियर एवं फुटवियर की सम्पूर्ण रेंज प्रदान करता है। अपने इस लेटेस्ट एडिशन के खुलने के साथ ही, कैंटाबिल रिटेल पूरे भारत में 535 स्टोर तक पहुंच गया है जिससे ब्रांड की फैशन इंडस्ट्री में लीडर के रूप में स्थिति और अधिक मजबूत हुई है।
कैंटाबिल रिटेल हमेशा से ही अत्याधुनिक शैली में प्रीमियम कपड़े पेश करने में सबसे आगे रहा है। ब्रांड हर साल एक आरामदायक, क्लासिक और स्टाइलिश कलेक्शन तैयार करता है, जो ब्रांड को तेजी से बदलते समय के हिसाब से एक नई पहचान प्रदान करता है।

About Author

error: Content is protected !!