मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो जी 45 5जी

भारत के सर्वश्रेष्ठ 5जी स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज मोटो जी 45 5जी के लॉन्च की घोषणा की। अल्ट्रा-प्रीमियम डिजाइन वाले मोटो जी 45 5जी का लुक शानदार है, जिसे जी- सीरीज के स्मार्टफोन में पहली बार 3 खूबसूरत पैन्टोन क्यूरेटेड कलर वेरिएंट तथा वीगन लेदर फ़िनिश के साथ पेश किया गया है। साथ ही यह इस सेगमेंट में सबसे पतला और सबसे हल्का डिवाइस भी है। यह स्मार्टफोन कई बेमिसाल और इस सेगमेंट में सबसे शानदार फीचर्स की पेशकश करता है, लॉन्च के मौके पर मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री टी.एम. नरसिम्हन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा मोटो जी 45 5जी को लॉन्च करते हुए हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है, जो किफायती सेगमेंट में मोटोरोला का सबसे तेज़* और सबसे सक्षम 5जी स्मार्टफोन है। हम मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का फायदा हर व्यक्ति को मिलना चाहिए, और देश भर में बड़ी संख्या में लोगों को किफायती मूल्य पर सबसे शानदार 5जी अनुभव उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है। यह स्मार्टफोन हर लिहाज से परिपूर्ण, और किसी भी फीचर से समझौता नहीं करने वाला 5जी डिवाइस है, जो भारतीय ग्राहकों को सबसे एडवांस्ड 5जी कनेक्टिविटी के साथ-साथ सबसे उम्दा परफॉर्मेंस, डिज़ाइन, डिस्प्ले और कैमरा प्रदान करता है। हमें पूरा यकीन है कि मोटो जी 45 5जी ग्राहकों को किफायती मूल्य पर प्रीमियम 5जी सुविधाओं की पेशकश करके भारत में किफायती 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नई मिसाल कायम करेगा।” ये स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएंट, यानी 4जी बी +128जी बी और 8जी बी +128जी बी में उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये होगी।लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने या पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी, और इस तरह डिवाइस की प्रभावी कीमत क्रमशः सिर्फ़ 9,999 रुपये और 11,999 रुपये रह जाएगी। मोटो जी 45 5जी 28 अगस्त, 2024 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट ,मोटोरोला डॉट इन और देश भर में सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

About Author

error: Content is protected !!