नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर शाओमी ने आज रेडमी नोट 14 5 जी सीरीज़ के लॉन्च के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेन्ट में उत्कृष्टता को नया आयाम दिया है। एआई द्वारा पावर्ड यह सीरीज़ फ्लैगशिप कैमरा, सेगमेन्ट में सबसे बड़ी बैटरी, शानदार टिकाउपन के साथ सहज और इंटेलीजेन्ट अनुभव प्रदान करती है।आधुनिक परफोर्मेन्स, डिज़ाइन एवं कैमरा सिस्टम के साथ यह मोबाइल के अनुभव को नए स्तर पर ले जाती है।रेडमी नोट 14 सीरीज़ के साथ शाओमी ने शाओमी साउण्ड आउटडोन स्पीकर और रैडमी बड्स 6 के साथ अपनी ऑडियो कैटगरी का भी विस्तार किया है। ये नई डिवाइसेज़ सहज कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन एवं ऑडियो प्रोडक्ट्स के यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करती हैं। अपनी स्मार्टफोन x AIoT स्ट्रैटेजी के तहत शाओमी स्मार्ट एवं इंटीग्रेटेड सिस्टम के लिए आधुनिक और सुलभ टेक्नोलॉजी लाना जारी रखे हुए है। रैडमी नोट 14 प्रो सीरीज़ः पावर, ड्यूरेबिलिटी और इनोवेशन का बेहतरीन संयोजन रैडमी नोट 14 प्रो प्लस 5 जी और रैडमी नोट 14 प्रो 5 जी, अपने आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम डिज़ाइन एवं इंटेलीजेन्ट फंक्शनेलिटी के साथ स्मार्टफोन केअनुभव को नया आयाम देते हैं। दोनों मॉडल्स फ्रंट में कोर्निंग®गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और बैक में गोरिल्ला® ग्लास 7आई के साथ आते हैं, जो इन्हें मजबूती प्रदान करते हैं। इसी तरह आईपी68 रेटिंग इन्हें डस्ट एवं वॉटर रेज़िस्टेन्ट बनाती है। शाओमी हाइपर ओएस से पावर्ड यह सीरीज़ एआई-उन्मुख फीचर्स जैसे लाईव वीडियो सबटाइटल्स, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और जेमिनाई एआई से लैस है। ये सभी फीचर्स मल्टीटास्किंग और कनेक्टिविटी को सहज बनाते हैं। 6.67 इंच का शानदार 120Hz अमोल्ड डिस्पले, 11.5K रेज़ोल्येशन, 300निट्स की पीक ब्राईटनैस, डोल्बी विज़न और डोल्बी एटमोस, विज़ुअल्स और अकाउस्टिक के अनुभव को बेहतरीन
बनाते हैं। रैडमी नोट 14 प्रो 5 जी, अपने भव्य एवं कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बेहद आकर्षक दिखता है।
कीमत और उपलब्धताः रैडमी नोट 14 प्रो प्लस 5 जी, 8GB+128GB के लिए रु 29,999, 8GB+256GB के लिए रु 31,999 और 12GB+512GB के लिए रु 34999 (ऑफर्स सहित) पर उपलब्ध है। रैडमी नोट 14 5 जी सीरीज़ 13 दिसम्बर 2024 से Mi.com] Flipkart.in और शाओमी के रीटेल स्टोर्स एवं ऑथोराइज़्ड रीटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध है। रैडमी नोट 14 प्रो 5 जी, 8GB+128GB के लिए रु 23,999, 8GB+256GB के लिए रु 25,999 पर उपलब्ध है। रैडमी नोट 14 5 जी सीरीज़ 13 दिसम्बर 2024 से Mi.com, Flipkart.in और शाओमी के रीटेल स्टोर्स एवं ऑथोराइज़्डरीटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध है।
पहली बार रैडमी नोट प्रो सीरीज़ उपभोक्ताओं की खरीद के लिए फ्लिपकार्ट मिनट्स पर उपलब्ध होगी।
रैडमी नोट 14 5 जी, 6GB+128GB के लिए रु 17,999, 8GB+128GB के लिए रु 18,999 और 8GB+256GB के लिए रु 20,999 पर उपलब्ध है। रैडमी नोट 14 5 जी सीरीज़ 13 दिसम्बर 2024 से Mi.com, Amazon.in और शाओमी के रीटेल स्टोर्स एवं ऑथोराइज़्ड रीटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध है।
ऑफर का विवरणःयूज़र आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ रु 1000 का इंस्टेन्ट डिस्काउन्ट या एचडीबी फाइनैंशियलसर्विसेज़ पर नो कोस्ट ईएमआई लोन के साथ रु 1000 का एक्सचेंज बोनस या रु 1000 का कैशबैक पा सकते हैं।रैडमी बड्स 6 रु 2999 की कीमत पर उपलब्ध होंगे, ये 13 से 19 दिसम्बर 2024 के बीच स्पेशल लॉन्च कीमत रु 2799पर खरीदे जा सकते हैं। शानदार साउण्ड क्वालिटी और सहज कनेक्टिविटी के साथ रैडमी बड्स 6 mi.com, Amazon.in और शाओमी रीटेल पर उपलब्ध हैं।शाओमी साउण्ड आउटडोर स्पीकर रु 3999 की कीमत पर तथा 13 से 19 दिसम्बर के बीच स्पेशल लॉन्च कीमत रु3499 पर उपलब्ध हैं। आपके स्मार्ट होम अनुभव को बेहतर बनाने वाले शाओमी साउण्ड आउटडोर स्पीकर mi.com, Flipkart और शाओमी रीटेल पर उपलब्ध हैं।