प्रयागराज: न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम, महाकुंभ 2025 में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह पहल रणनीतिक जुड़ाव और व्यक्तिगत सेवाओं के माध्यम से डीलरों, सब-डीलरों और इन्फ्लुएंसर्स (प्रभावशाली लोगों) सहित भक्तों और महत्वपूर्ण चैनल पार्टनर्स के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए खास तौर पर तैयार की शुरू की गई है।महाकुंभ पहल के हिस्से के रूप में, न्युवोको सारथी, विशेष रूप से तैयार किया गया कार्यक्रम है जिसमें न्युवोको के चैनल पार्टनर्स और 10,000 एकड़ के आयोजन परिसर में आने वाले प्रभावशाली लोगों की सहायता के लिए एक्सक्लुसिव लाउंज, ब्रांडेड ई-रिक्शा और समर्पित सहायक कर्मचारी शामिल हैं। चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “महाकुंभ मेला न्युवोको के लिए अपने भागीदारों और व्यापक कम्युनिटी के साथ जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। भारत में गहराई से जुड़ी एक कंपनी के रूप में, हम इस ऐतिहासिक सभा की भावनाओं और सांस्कृतिक महत्व को समझते हैं। व्यक्तिगत अनुभवों और एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति के माध्यम से, हमारा लक्ष्य अपने प्रमुख हितधारकों के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना और बड़े पैमाने पर समुदाय द्वारा हम पर रखे गए भरोसे के लिए अपना आभार व्यक्त करना है।”सारथी पहल के लिए प्रतिभागियों को न्युवोको के डीलर आउटलेट पर पोस्टर पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके या इसकी सेवाओं तक पहुंचने के लिए लॉयल्टी ऐप के माध्यम से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना होगा। लिंक किए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के माध्यम से अपना विवरण जमा करने पर, प्रतिभागियों को मूल्यांकन के लिए एक व्यक्तिगत फाॅलो-अप कॉल प्राप्त होगा और पुष्टि होने पर, उन्हें पहल के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होगी। रजिस्टर्ड मेहमान महाकुंभ में सहज और आरामदायक अनुभव के लिए वेलनेस सर्विसेज, लॉकर सुविधाओं, एक्सक्लूसिव पार्किंग और जलपान सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने की सोच को न्युवोको की पहल का आधार मानते हुए, हम तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-साइट वेलनेस सेवाओं, न्युवोको कैप्टन द्वारा निर्देशित सहायता और बच्चों और बड़ों के लिए आइडेंटीफिकेशन बैंड जैसे सुरक्षा उपायों के साथ व्यापक समर्थन शामिल करेंगे ताकि समागम के दौरान परेशानी मुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके। न्युवोको सारथी पहल 10,000 से अधिक न्युवोको सारथी किटों के वितरण के साथ अपनी अनूठी पेशकशों के साथ एक स्थायी प्रभाव छोड़ने का वादा करती है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सोच-समझकर तैयार किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से, न्युवोको उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पूर्व जैसे राज्यों में अलग अलग वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए तैयार है।