वीवो इंडिया ने घोषित किए वीवो इग्नाइट 2025 के नेशनल विनर्स

नई दिल्ली – वीवो इंडिया ने अपने देशभर के स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘वीवो इग्नाइट : टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इनिशिएटिव’ के विजेताओं की घोषणा की। यह पहल सीआईईटी-एनसीईआरटी, आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन और यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया के साथ मिलकर चलाई गई है। यह कार्यक्रम 15 जून को नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों द्वारा पेश की गई बेहतरीन और इनोवेटिव सोच को सराहा गया। इस कार्यक्रम में 250 से ज़्यादा मेहमान शामिल हुए, जिनमें प्रतिभागी छात्र, अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे और उनके परिवारजन मौजूद थे। वीवो इंडिया के कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी प्रमुख गीताज चन्नाना ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, “वीवो इग्नाइटइस विश्वास का प्रतीक है कि जब टेक्नोलॉजी को यंग माइंडस के हाथों में दिया जाता है, तो वह असली और स्थायी बदलाव ला सकती है। इस वर्ष हमें जो अद्भुत भागीदारी और इनोवेशन देखने को मिला, वह देश के स्कूलों में छिपी हुई अपार संभावनाओं को दर्शाता है। वीवो इग्नाइट , हमारे लीडिंग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इनिशिएटिव के रूप में, छात्रों को खोजने, इनोवेट करने और असली दुनिया की चुनौतियों को हल करने के लिए उद्देश्यपूर्ण और आनंददायक अवसर देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कि इस मंच को और भी विस्तारित किया जाए, ताकि यह देश के हर कोने तक पहुंचे और अगली पीढ़ी के चेंजमेकर्स को सशक्त बना सके।”

About Author

error: Content is protected !!