एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के लिए 701 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया

भारत की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की 30 जून 2025 को समाप्त हुई पहली तिमाही में 701 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया है, जो कि तिमाही-दर-तिमाही 10% और वर्ष-दर-वर्ष 2% की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए एलटीएफ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री सुदीप्तारॉय ने कहा, “एक चुनौतीपूर्ण तिमाही में, हमारी कंपनी ने परिणामों पर ध्यान केंद्रित रखा। बाजार की चुनौतियों का सामना करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इसी तिमाही में कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक कंसोलिडेटेड बुक 1,02,314 करोड़ की उपलब्धि भी हाासिल की है, जो 15% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि है। इस तिमाही में कंपनी की रिटेल बुक 99,816 करोड़ तक पहुंची, जिसमें 18% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि देखी गई। वहीं, 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में रिटेल लोन डिस्बर्समेंट 17,522 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18% अधिक है। रिटेलाइजेशन 98% तक पहुँच गया है, जो कंपनी के ‘लक्ष्य 2026’ को पहले ही पार कर चुका है।
यह प्रदर्शन तकनीक और मज़बूत रोबस्टक्रेडिटगार्डरेल्सद्वारा समर्थित, ऋण-योग्य ग्राहकों को खोजने की हमारी प्रतिबद्धता और व्यवसायों में संग्रह दक्षता पर ज़ोर देने के हमारे संकल्प का परिणाम है। हमारा ज़ोर जोखिम-संतुलित व्यावसायिक विकास पर बना हुआ है, जिसमें मज़बूत परिसंपत्ति गुणवत्ता पर हमारा विशेष ध्यान केंद्रित है, जो भविष्य में एक स्थायी और पूर्वानुमानित विकास की नींव रखता है।”

About Author

error: Content is protected !!