टीवीएस मोटर कंपनी ने गोरखपुर में श्री जीकेआरएम टीवीएस के लॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त

गोरखपुर: दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज गोरखपुर में अपनी नई आधुनिक डीलरशिप श्री जीकेआरएम व्हील्स एलएलपी का उद्घाटन किया। यह शहर में टीवीएस मोटर की पांचवीं और उत्तर प्रदेश में 166वीं डीलरशिप है। कंपनी ने उत्तर भारत के मुख्य बाज़ारों में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने की प्रतिबद्धता के तहत यह विस्तार किया है।
श्री जीकेआरएम टीवीएस में टीवीएस मोटर का सम्पूर्ण प्रोडक्ट पोर्टफोलियो उपलब्ध होगा जिसमें फ्लैगशिप टीवीएस अपाचे आरआर 310, टीवीएस आईक्यूब, टीवीएस जुपिटर, टीवीएस राइडर शामिल हैं। डीलरशिप सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सभी सेगमेन्ट्स में मोबिलिटी के विश्वस्तरीय समाधान मिलें। इस नई डीलरशिप में ऑटोमेटेड सर्विस बे, एक प्रीमियम कस्टमर लाउंज और ईवी सर्विसिंग के लिए निर्धारित स्पेस भी होगा, ये सभी सुविधाएं उपभोक्ताओं को इनोवेशन्स से लाभान्वित करने की टीवीएस मोटर की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।
उद्घाटन के अवसर पर श्री यू.बी. पांडेय, वाईस प्रेज़ीडेन्ट- सेल्स, टीवीएस मोटर कंपनी; श्री अरविंद कुमार गुप्ता, एसोसिएट वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं रीज़नल बिज़नेस हैड- नोर्थ ज़ोन, टीवीएस मोटर कंपनी मौजूद रहे। जाने माने क्रिकेटर श्री मुकेश कुमार और श्री आकाशदीप की मौजूदगी ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया, जिन्होंने जश्न में हिस्सा लिया और राइडर कम्युनिटी के साथ बातचीत भी की।
श्री जीकेआरएम टीवीएस के लॉन्च के साथ टीवीएस मोटर कंपनी ने देश के सबसे वाइब्रेन्ट ऑटोमोटिव मार्केट्स में से एक में उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने तथा उच्च गुणवत्ता के मोबिलिटी समाधानों को सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
इस अवसर पर श्री राकेश कुमार, मालिक श्री जीकेआरएम टीवीएस ने कहा, हमें गोरखपुर में अपनी नई टीवीएस डीलरशिप-3एस युनिट का उद्घाटन करते हुए खुशी का अनुभव हो रहा है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट कस्टमर सर्विस, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स एवं प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम टीवीएस मोटर कंपनी से मिले सहयोग के लिए आभारी हैं और गोरखपुर के लोगों को पूरे समर्पण के साथ भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

About Author

error: Content is protected !!