लखनऊ:आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले भारत के सबसे पसंदीदा एथनिक वियर ब्रांडऑरेलिया ने अपने ‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन के साथ इंडियन वियर के लेटेस्टव ट्रेंड्स के लिए अपनी पहचान को और मजबूत किया है। यह कलेक्शन एक जीवंत अभियान हमेशा ट्रेन्डिंग के तहत लॉन्च किया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (टीसीएनएसडिवीजन) के चीफ एक्जीाक्यूीटिव ऑफिसर श्री अनंत डागा ने कहा, “ऑरेलिया हमेशा उन महिलाओं की पहली पसंद रही है जो बदलते फैशन के साथ हमेशा अप-टू-डेट रहना चाहती हैं।हम इंडियन वियर में लेटेस्ट ट्रेंड्स के लिए ऑरेलिया को और भी मजबूत बना रहे हैं। हमारा ‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन और हमेशा ट्रेन्डिंग कैंपेन इसी बात को दिखाता है कि हम फैशन में आगे रहना चाहते हैं।साथ ही, हमारा फोकस है कि फैशन सबके लिए आसान, आरामदायक और हर किसी के लिए उपलब्ध हो।युवाओं से अनन्या का अच्छा कनेक्शन हमारे इस विजन को और मजबूत करता है। यह ब्रांड के बढ़ने के लक्ष्यों से भी पूरी तरह मेल खाता है।”
नौ अलग-अलग ‘ट्रेंड स्टोरीज’ में पेश किया गया एस एस 26 कलेक्शन ऑरेलिया के सबसे मजबूत और प्रासंगिक डिजाइन पिलर्स को दर्शाता है। इस सीजन में कुर्तों, ड्रेसेज़, काफ्तान, को-ऑर्ड सेट्स और थ्री-पीस परिधानों मेंबोल्ड फ्लोरल्सका दबदबा है। वहीं, को-ऑर्ड सेट्स एक मुख्य वार्डरोब कैटेगरी के रूप में अपनी जगह और मजबूत कर रहे हैं, जो अपने आरामदायक फिट के कारण कामकाज और फुर्सत के पलों, दोनों के लिए उपयुक्त हैं। हल्के ब्लेंड्स में तैयारसमर डेनिम्सकुर्तों, वेस्टकोट सेट्स और समर ड्रेसेज़ के जरिए डेनिम को एक नया और हवादार रूप देते हैं।
ऑरेलिया हमेशा से उन युवा और फैशन के प्रति जागरूक महिलाओं की पहली पसंद रही है, जो अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी रहते हुए नए-नए फैशन ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना चाहती हैं। इस नए कलेक्शन के माध्यम से ब्रांड उन महिलाओं को सलाम कर रहा है, जो हर दिन आत्मविश्वास से भरपूर और सहज रूप से स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।
‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन इंडियन वियर के सबसे नए ट्रेंड्स को सामने लाता है। इसमें कुर्ते के नए डिज़ाइन, आरामदायक को-ऑर्ड सेट्स, आकर्षक स्लीव्स, खास नेकलाइन, सौम्य पेस्टल रंग और खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट्स शामिल हैं। कॉटन और हल्के ब्लेंड्स जैसेआरामदायक और हवादार फैब्रिक्स में तैयार यह कलेक्शन कंफर्ट और मौसम के अनुकूल पहनावे को प्राथमिकता देता है। आसान फिटिंग और मिक्स-एंड-मैच करने योग्य ये परिधान इसे रोजमर्रा के उपयोग, त्योहारों, गर्मियों के समारोहों और यात्रा के लिए बेहद वर्सेटाइल बनाते हैं।
कलेक्शन को वेस्टकोट सेट्स, स्पेगेटी स्ट्रैप और हॉल्टर नेकलाइन और भी आकर्षक बनाते हैं, जिन्हें सुनहरे धूप भरे दिनों और मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। विरासत से प्रेरितफरशी सलवारअब आरामदायक फैब्रिक्स और आधुनिक अंदाज़ में फिर से पेश की गई है, जबकिशिफली डिटेलिंगकुर्तों, पलाज़ो और को-ऑर्ड सेट्स में कलात्मकता और हल्केपन का अहसास जोड़ती है। यह कलेक्शनमॉम एंड मीरेंज के माध्यम से ऑरेलिया के लाइफस्टाइल-आधारित डिजाइन दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है, जिसमें माँ और बेटी के लिए एक जैसे रंगों, फैब्रिक्स और डिज़ाइन वाले आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं।
स्प्रिंग समर-26के साथ ऑरेलिया यह स्पसष्ट, करना चाहता है कि ट्रेंड के साथ चलना मुश्किल नहीं होना चाहिए—यह सहज, समावेशी और आपकी अपनी पहचान से जुड़ा हो सकता है।
‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन अब देशभर में ऑरेलिया स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।