नई दिल्ली,: वीवो इंडिया ने आज अपना वीवो एक्स300 अल्ट्रा के लॉन्च की घोषणा की, जो एक्ससीरीज की सर्वश्रेष्ठ इमेजिंग प्रणाली का भारत में पहला लॉन्च है। उद्योग में सर्वश्रेष्ठ ज़ाइस मास्टर लेंस कलेक्शन के साथ यह मोबाइल देता है बेहद प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम, जिसमें है अत्याधुनिक कलर साइंस, शक्तिशाली टेलीफोटो क्षमताएं और सिनेमाई वीडियो प्रदर्शन। इस अवसर पर बात करते हुए वीवो इंडिया के एक्ससीरीज के प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेड विकास तागरा ने कहा वीवो इंडिया में हम एडवांस्ड इमेजिंग रिफाइंड डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को वास्तव में एक प्रीमियम अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्स सीरीज की हर नई पीढ़ी के साथ हम लगातार नवाचार करते हुए प्रोफेशनल इमेजिंग को आम दिनचर्या में कंटेंट क्रिएट करने के बेहद नजदीक ला रहे हैं।वीवो एक्स300 अल्ट्रा एक बहुत महत्वपूर्ण अगला कदम है, जो स्मार्टफोन कैमरा की काबिलियत की नए सिरे से कल्पना करता है। क्रिएटर के लिए एक बेहतरीन टूलकिट होने के साथ ही यह प्रोफेशनल जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो इमेजिंग, वीडियोग्राफी और परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस लॉन्च के माध्यम से हम मोबाइल इमेजिंग के भविष्य को नया आकार देने और बेहतर सटीकता के साथ ग्राहकों को फोटो और विडियो कैप्चर करने की प्रतिबद्धता को पुनः दोहरा रहे हैं।ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और सिस्टमलेवल ऑप्टिमाइजेशन पर केंद्रित एक्स300 अल्ट्रा मोबाइल इमेजिंग को नई ऊंचाई तक लेकर जाता है, जिससे ग्राहक बेहतर सटीकता और फ्लैक्सिबिलिटी के साथ कैप्चर, क्रिएट और खुद को व्यक्त कर सकें।वीवो एक्स300 अल्ट्रा एक्लिप्स ब्लैक और विक्ट्री ग्रीन रंगों में 16 जीबी +512 जीबी वेरिएंट के साथ 1,59,999 रुपए में उपलब्ध है।