बेंगलुरु: भारत की अग्रणी डिजिटल फुल-स्टैक बीमा कंपनियों में से एक गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (डिजिट इंश्योरेंस/डिजिट) को प्रतिष्ठित एफ ई बेस्ट बैंक्स अवॉर्ड्स 2026 में लगातार दूसरे वर्ष ‘बेस्ट फिनटेक इंश्योरेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा डिजिट इंश्योरेंस की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जसलीन कोहली को प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डिजिट इंश्योरेंस की एमडी एवं सीईओ जसलीन कोहली ने कहा तीसरी बार यह सम्मान प्राप्त होना तकनीक आधारित इनोवेशन के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता की बड़ी सफलता है। डिजिट में हमारा लक्ष्य बीमा क्षेत्र में गति, पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा देना रहा है। यह पुरस्कार हमारे ग्राहकों, पार्टनर्स और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। यह सम्मान हमें सहज, सरल और इनोवेटिव सोल्यूशन खोजने उद्योग में नए मानक स्थापित करने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।”यह एफ ई बेस्ट बैंक्स अवॉर्ड्स में डिजिट इंश्योरेंस की तीसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले कंपनी ने वर्ष 2022 और 2025 में भी फिनटेक इंश्योरेंस श्रेणी में यह सम्मान प्राप्त किया था। कंपनी को बीमा क्षेत्र में तकनीक के इनोवेटिव यूज़, पुरानी चली आ रही जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा ग्राहकों को सहज और डिजिटल-फर्स्ट एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।वर्ष 2017 में स्थापना के बाद से डिजिट इंश्योरेंस भारत के बीमा परिदृश्य को बदलने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कंपनी ने ईज़ी क्लेम प्रोसेस, इकोसिस्टम एपीआई और एडवांस एआई आधारित अंडरराइटिंग प्रणालियों के माध्यम से बीमा सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया है। ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ कंपनी मोटर, स्वास्थ्य, यात्रा, पैरामीट्रिक और देयता बीमा सहित व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करती है तथा स्थापना से अब तक देशभर में 8.4 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है।द फाइनेंशियल एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एफ ई बेस्ट बैंक्स अवॉर्ड्स को भारतीय वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्टता का स्वर्ण मानक माना जाता है। पुरस्कार विजेताओं का चयन एक स्वतंत्र जूरी द्वारा किया जाता है, जिसमें ई वाई नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाता है। यह सम्मान आरबीआई के आंकड़ों, सुशासन मानकों और प्रदर्शन के आधार पर बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, फिनटेक कंपनियों तथा एनबीएफसी के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।