आज राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी के धन्वन्तरी सभागार में bams में टॉपर छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
बी ए एम एस 2016 बैच के दीक्षा जैन को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये जीवक पुरस्कार तथा ज्योति सिंह को द्वितीय स्थान के लिए आयुर्विशारद एवं 2017 बैच के अंतिमा पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये जीवक पुरस्कार तथा राजीव मद्देशिया को द्वितीय स्थान के लिए आयुर्विशारद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिमालय हेल्थ केअर द्वारा दिया गया। छात्रों को यह सम्मान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीलम गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने सहयोग दिया।