डीएलडब्लू रेल मजदूर यूनियन के होने वाले पेंशन महासम्मेलन की तैयारी हेतु सघन जागरूकता अभियान

डीएलडब्लू रेल मजदूर यूनियन के बैनर तले 18 दिसंबर 2022 को होने वाले पेंशन महासम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सम्मेलन के लिए सभी कर्मचारियों में काफी जोश है। आज 17 दिसंबर 2022 को सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एवं डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के साथियों ने कारखाने के पूर्वी गेट एवं पश्चिमी गेट पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया एवं पंपलेट वितरण किया गया। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व कर्मचारी परिषद सदस्य प्रदीप कुमार यादव, कर्मचारी परिषद के सदस्य सुशील कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी जन जागरूकता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक किया किया। गेट पर पंपलेट वितरण के बाद कारखाने एवं कार्यालयों में भी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना के कॉलोनी एवं आवासीय परिसर एवं कॉलोनियों के आस-पास रह रहे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को भी इस पेंशन महासम्मेलन में आने को जागरूक करने के लिए पूरे कॉलोनी परिसर में घूम-घूम कर लोगों को इस महासम्मेलन में भाग लेकर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मजबूर किया जाए, इसके लिए इस सम्मेलन को देशव्यापी बनाने के लिए समर्थन मांगा।

आज के इस जागरूकता अभियान में डीएलडब्लू रेल मजदूर यूनियन के महामंत्री दीपक कुमार, मृत्युंजय भास्कर नार्दन रेलवे कोऑपरेटिव बैंक, मीडिया प्रभारी कौशल किशोर चौरसिया, कोषाध्यक्ष अमित कुमार एवं सरोज कुमार सिंह, मदन कुमार, विक्रम मीणा, सुधीर बाबू, बिजेन्द्रष कुमार यादव एवं फ्रंट अगेंस्ट इन एनपीएस के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेंद्र पाल जी ने हिस्सा लिया। साथ ही पुरानी पेंशन के समर्थन में पूरे वाराणसी शहर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाया गया है। फ्रंट अगेंस्ट इन एनपीएस के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेंद्र पाल जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कार्यालयों एवं नार्दन रेलवे वाराणसी कैंट स्टेशन पर भी जन जागरूकता अभियान चलाकर कर्मचारियों को पेंशन महासम्मेलन के लिए उत्साहित किया गया। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यालय एवं स्टेशन पर भी रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

कल होने वाले पेंशन महासम्मेलन में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बंधु जी मुख्य अतिथि होंगे एवं इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सर्वजीत सिंह, इंडियन रेलवेज एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय जी एवं फ्रंट अगेंस्ट इन एनपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह मुख्य वक्ता होंगे। कल होने वाले पेंशन महासम्मेलन में पूरे प्रदेश से अटेवा के साथी एवं हजारों की संख्या में केंद्रीय कर्मचारी एवं बनारस रेल इंजन कारखाना के हजारों कर्मचारी अपने परिवार सहित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार से मांग करेगी। साथियों इस क्रम में कल 18 दिसंबर दिन रविवार समय दोपहर 11:00 बजे से बारात घर-1, वाराणसी में आयोजित पेंशन सम्मेलन में सपरिवार भाग लेकर इस आंदोलन को इतना मजबूत करना है कि 2024 से पहले सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने पर मजबूर हो जाए।

About Author

error: Content is protected !!