अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट में 16 से 25 दिसम्बर तक

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना-स्टाम्प मंत्री

विपणन में सहायता व बिक्री के लिये प्रोत्साहित किया जाना भी हैं प्रमुख उद्देश्य-रविन्द्र जायसवाल

वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा “खादी उत्सव-2022” का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट में 16 से 25 दिसम्बर तक किया जा रहा है। खादी उत्सव प्रदर्शनी-2022 का उद्घाटन शनिवार को उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना एवं विपणन में सहायता व बिक्री के लिये प्रोत्साहित किया जाना है। वही एक ही स्थान पर विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों में बनने वाले उत्पाद जन सामान्य को एक ही स्थान पर मिल सकेगा। प्रदर्शनी में कुल 96 स्टाल लगाये गये है, जिसमें खादी के 24 एवं ग्रामोद्योगी स्टालों की संख्या 72 है। प्रदर्शनी मे मण्डल के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के प्रदेशों जैसे-जम्मू कश्मीर मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखण्ड एवं बंगाल के भी स्टाल लगाये गये है, जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, शदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल जैम, जेली, आचार, मुरब्बा,
अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी बक्सा आयुर्वेदिक औषधी दर्द निवारक तेल आदि उपलब्ध है। प्रदर्शनी में रोजाना सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि एक बार प्रदर्शनी में व अपने परिवार सहित अवश्य आये और खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाये। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना एवं विपणन में सहायता व बिक्री के लिये प्रोत्साहित किया जाना है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी, दिलीप सोनकर पूर्व सदस्य खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उ०प्र०, रितेश कुमार श्रीवास्त निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, उमेश कुमार सिंह सयुक्त आयुक्त (उद्योग) वाराणसी/मिर्जापुर मण्डल एवं विजय कुमार चौधरी परियोजना निदेशक उपस्थित रहें। विभागीय अधिकारियों में वी०के० सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गाजीपुर, किरन श्रीवास्तव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्दौली एवं यू०पी० सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर उपस्थित रहें।

About Author

error: Content is protected !!