भारत युवाओं का देश है और युवा वायु का रूप होता है, जिसको सकारात्मक दिशा मिल जाए तो देश का विकास होता है-कमांडेंट मनोज शर्मा

नेहरू युवा केंद्र ने किया जिला गंगा सम्मेलन का आयोजन

वाराणसी। घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज लालपुर सोयेपुर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तहत जिला युवा अधिकारी के नेतृत्व में नमामि गंगे परियोजना के तत्वाधान में जिला गंगा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ऐश्वर्या मिश्रा द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि कमांडेंट मनोज शर्मा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा वायु का रूप होता है। जिसको सकारात्मक दिशा मिल जाए तो देश का विकास होता है। तो वही नकारात्मक दिशा मिलने पर देश का विनाश निश्चित होता है। हमारी पुरानी पीढ़ियां पानी को लेकर संघर्ष करती आयी हैं ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला युद्ध पानी के लिए ही होगा आपदा कभी भी बताकर नहीं आती है। जिसको लेकर हम सबको पहले से ही सचेत रहने की जरूरत है। जल का संचयन अवश्य करें पानी की समस्या विकराल रूप लेने जा रही है।जिसको ध्यान में रखते हुये वर्षा का जल नदियों के जल का संचयन अवश्य करें। हम लोगों को एक वॉलिंटियर होने के नाते अपने आस-पास पड़ोस के लोगों को न देख कर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने की जरूरत है। स्वयं गंगा की सफाई करें और अपने पास पड़ोस के लोगों को भी गंगा सफाई के लिए प्रेरित करें। वहीं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता कैरियर गुरु रविंद्र सहाय ने भी युवाओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लेखाकार नेहरू युवा केन्द्र रामचंद्र मौर्य ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कमल किशोर डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर डब्लू आईआई सुनीता रावत बाला लखेन्द्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौम्या मिश्रा राकेश यादव देवेंद्र पटेल परवेश मौर्य सुरेश भारद्वाज राजेश निषाद सहित बडी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!