परिजनों से बिछड़े बच्चे एवं यात्रियों के खोये सामान को सही सलामत यात्रियों के सुपुर्द किया गया

रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आपरेशन नन्हे फरिश्ते एवं आपरेशन आमानत का संचालन
परिजनों से बिछड़े बच्चे एवं यात्रियों के खोये सामान को सही सलामत यात्रियों के सुपुर्द किया गया
यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवसो में मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर आपरेशन नन्हे फरिश्ते एवं आपरेशन अमानत का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-
• दिनांक 14.12.22 को रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर पोस्ट को 139 हेल्पलाइन नंबर द्वारा सूचना मिली कि गाड़ी सं. 15231 में कोच संख्या एस-4 में एक यात्री का बैग छूट गया है जिसे उतार लिया जाए |उक्त सूचना के आधार पर इस बैग को गाड़ी से उतार लिया गया एवं दिनांक 19.12.22 को एक व्यक्ति पोस्ट पर आया जिसने बताया कि उल्लिखित गाडी में उसका रिजर्वेशन बलिया से गाजीपुर तक था एवं गाजीपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उसका बैग गाड़ी में छूट गया था | आन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल ने पूछताछ करने तथा संतुष्ट होने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही को पूरा करके उक्त बैग यात्री को सकुशल लौटाया गया |
• एक अन्य गतिविधि के तहत दिनांक 15.12.22 को गाड़ी संख्या 14102 से कानपुर से उन्नाव यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग ट्रेन में छूट गया था जिन्होंने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट उन्नाव में दी थी विभाग द्वारा उक्त बैग को प्राप्त कर अपनी निगरानी में रखा गया तथा दिनांक 19.12.22 को एक यात्री ने पोस्ट पर आ कर उक्त बैग का हवाला देते हुए उसे लेने की बात कही | ऑन ड्यूटी स्टाफ द्वारा उक्त व्यक्ति से बैग सम्बन्धी समस्त जांच करने के उपरान्त इस बैग को सही सलामत उस यात्री के हवाले कर दिया गया |
• एक अन्य घटनाक्रम में इसी गतिविधि के तहत दिनांक 18.12.22 को रेल मदद के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट के प्लेटफार्म नंबर 02 पर गाड़ी संख्या 19168 के जनरल कोच से एक बच्चा उम्र 13 वर्ष को पाया गया एवं जिसे आर०पी० एफ़० पोस्ट अयोध्या कैंट लाकर अपनी निगरानी में रखा गया तदोपरांत उसके अभिभावकों को सूचित किया गया एवं दिनांक 19.12.22 को उस बच्चे से सम्बंधित कागजातों को लेकर उसके परिजन पोस्ट पर आये एवं आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आश्वस्त होने पर उक्त बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया | जिसके लिए यात्री ने रेलवे के प्रति कृतज्ञ आभार व्यक्त किया |
• इन्ही गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 18.12.22 को रेलवे सुरक्षा बल को हेल्पलाइन नंबर 139 से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग मल्हौर स्टेशन के आस-पास कही गिर गया है | सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही की गई एवं एक पिट्ठू बैग झाड़ियो में मिला जिसकी सूचना कमर्शियल कण्ट्रोल के माध्यम से यात्री को दी गई एवं यात्री के दिनांक 19.12.22 को उपस्थित होने पर उक्त बैग पूरी पूछताछ करने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही के बाद यात्री के सुपुर्द किया गया |

About Author

error: Content is protected !!