अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन

उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है I इसी क्रम में दिनांक 19.12.22 को मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया | इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर कैंट.-धनबाद, गंगा सतलुज एक्सप्रेस ) की सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान लखनऊ से मल्हौर के मध्य पांच वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से चना, मूंगफली, समोसा,पॉपकॉर्न इत्यादि खानेपीने का सामान को बेचते हुए पकड़ा गया Iपूछताछ करने पर इन पाँचों व्यक्तियों के पास से खाने पीने का सामान गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर बेचने सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया I अतः उक्त पाँचों वेंडरों को, इनके पास से प्राप्त खाने पीने के सामान सहित पकड़कर इनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु आर.पी.एफ. बाराबंकी के सुपुर्द कर दिया गया I

About Author

error: Content is protected !!