बीएचयूकी आठ छात्राएं राजपथ पर करेंगी प्रदर्शन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कला संकाय की आठ छात्राओं को 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
संस्कृति मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्त्वाधान में नई दिल्ली में वन्दे भारतम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमशः जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगियों का चयन 26 जनवरी के परेड के लिए किया गया। प्रतियोगिता में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य एवं मंच कला के 8 छात्राओं का चयन किया गया है। जिनमें कुमकुम रस्तोगी, मान्या सिंह, युविका, जाह्न्वी, रानो चौबे, जागृति, तुलसी, श्रेया तथा वर्षा का नाम 26 जनवरी के परेड के लिए चयनित हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!