‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरों एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के प्रति जनपद स्तरीय अधिकारियों का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
वाराणसी। ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरों एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के प्रति जनपद स्तरीय अधिकारियों का जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को रायफल क्लब सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें रोजमर्रा में उपभोग होने वाले वस्तुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) जवाहर लाल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को जागरूक करते हुए बताया कि उपभोक्ता का अधिकार नियम से स्वयं जागरूक होते हुए दूसरे को उपभोक्ता का अधिकार नियम से अवगत कराये। जिला प्रभारी, विधिक मॉप विज्ञान एन0पी0 दूबे द्वारा रोजमर्रा की उपभोग की जाने वाली पैक्ड वस्तुओं निर्माता कम्पनी की पहचान और उत्पाद की मानक वजन व गुणवत्ता की पहचान कैसे करें आदि के संदर्भ में बताया गया। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा ने रिटेल आउटलेट से ईधन (पेट्रोल/डीजल) खरीदते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाही, ताकि रिटेल आउटलेट द्वारा घतटौली/मिलावटी से बचते हुए उस उपभोक्ता कार्यवाही भी करा सकता है। सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा द्वारा बताया गया कि दैनिक उपभोग होने वाली फल सब्जी पर जोर देते हुए बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा मौसमी सब्जी और फल का उपभोग करना चाहिए क्योंकि मौसम से इतर फल व सब्जी में रासायन का ज्यादा प्रयोग होता है जो स्वस्थ्य व पर्यवारण दोनों के लिए हानिकार है। इसी क्रम में प्रमुख, पराग डेरी व उप दुग्धशाला विकास अधि० द्वारा दूध व उससे बनने वाले उत्पाद के बारे बताया गया कि घरों में ज्यादातर दूध रख-रखाव व मिलावट के कारण खराब होता है।
कार्यक्रम में सभी जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।