उत्तर भारत में पड़ती शीत लहर एवं कोहरे के कारण कम दृश्यता के उपरांत भी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा प्रतिदिन संचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 20401/20402 लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ शटल ट्रेन का परिचालन पूर्ण समयबद्धता के साथ किया जा रहा है जिसके लिए इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों ने रेल प्रशासन के प्रति अपना कृतज्ञ आभार व्यक्त किया है | मंडल रेल प्रशासन अपने यात्रियों के सुगम एवं आनंदमयी यात्रा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं संकल्पित भावना से समर्पित है |