सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 09003/09004 मुंबई – नई दिल्ली – मुंबई साप्ताहिक ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल के फेरों में वृद्धि कर इसे सप्ताह में दो दिन निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है :-
09003 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और बुद्धवार को मुंबई से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:20 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09004 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल प्रत्येक वीरवार और शनिवार को नई दिल्ली से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहूँचेगी|
09003/09004 स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा ज॰ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी तथा यह रेलगाड़ी , सात जनवरी 2023 तक चलेगी |