सिंधु विकास समिति वाराणसी का 31वा दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

सिन्धी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु विकास समिति का 31वा दायित्व ग्रहण समारोह वाराणसी बी एल डबल्यू रोड स्थित होटल एलिगेंस में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण लखमानी, सचिव गौतम वाधवानी, कोषध्यक्ष शिव होतवानी ने पद भार ग्रहण किया।
इसके पूर्व समारोह के शुभारंभ ईस्ट देव झुलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि डा अविनाश चंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि ओ पी बदलानी ने किया तथा कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष चंदन रुपानी ने किया।
इस अवसर संस्था के सचिव ओम किमतानी सत्र 2022के किए गए कार्यों की सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया तथा नए पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ बीरेंद्र केशवानी ने दिलाई जिसमे 35पदाधिकारियों ने शपथ ली व संस्था में नए 22 सदस्यों को दीक्षा अधिकारी मोती लाल खट्टर ने दिलाई।
समारोह में मुख्य अतिथि डा अविनाश चंद्र सिंह व विशिष्ठ अतिथि ओ पी बदलानी ने संस्था द्वारा सेवा कार्य व सहित सिंधी सभ्यता, संस्कृति को बढ़ावा देते हुए किए गए कार्यों की सराहना की व नौजवानों को जोड़ते हुए आगे बढ़कर समाज सेवा में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए सराहा इस अवसर रमेश लालवानी, कमलेश छुगानी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम मार्गदर्शक कि भूमिका अशोक तालरेजा, अनिल लखमानी ने निभाई कार्यक्रम का सफल संचालन राज चंगरानी, सागर लालवानी ने किया। कार्यक्रम में सहयोजक के रुप में ओम दोडवानी, अजय रुपेजा, सतीश लखमानी, भानु वाधवानी, जितेंद्र तुलसानी, दीपक खत्री प्रमोद शर्मा रहें तथा धन्यवाद ज्ञापन गौतम वाधवानी ने किया।

About Author

error: Content is protected !!