मीडिया बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस 17 से

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव का दूसरा चरण 17 से 19 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया गया है। इसके तहत 35वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज के मुकाबले खेले जाएंगे। पराड़कर स्मृति भवन स्थित प्रेस क्लब के मल्टीपरपज हाल में आयोजित इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव में काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्ल्ब के सदस्य/सह सदस्य हिस्सा लेंगे।
मीडिया रिसर्च एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक डॉ॰ अरविन्द सिंह पूर्वाह्न 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। दिशा एजुकेशनल एवम हेल्थ सोसाइटी की निदेशक पूजा पाण्डेय समारोह की विशिष्ट अतिथि होंगी।

About Author

error: Content is protected !!