एण्ड टीवी की अनीता भाभी ने काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया

वाराणसी महाशिवरात्रि भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र त्यौहारों में से एक है। इस साल यह त्यौहार 18 फरवरी,को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के मौके पर एण्डटीवी के कल्ट-काॅमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की विदिशा श्रीवास्तव, यानि अनीता भाबी वाराणसी के विश्व-प्रसिद्ध शिव मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। अपना रोमांच व्यक्त करते हुए, विदिशा श्रीवास्तव, यानि अनीता भाबी ने कहा, ‘‘मैं भगवान शिव की बड़ी भक्त हूँ। काशी मेरे लिये घर की तरह है और मैं काशी विश्वनाथ मंदिर में कई बार महाशिवरात्रि की पूजा देख चुकी हूँ। लेकिन मेरा हर दौरा खास और बेजोड़ रहा है। जब भगवान शिव के भक्त प्रार्थना करने के लिये मंदिरों में इकट्ठे होते हैं तो काशी त्यौहार के उत्साह से जीवंत हो उठता है। अगर मुझे थोड़ा वक्त मिला, तो मैं काशी में अलग-अलग मशहूर ठिकानों और अपनी पसंदीदा जगहों पर भी जाऊंगी। मुझे यकीन है कि वह एक यादगार अनुभव होगा और इसका मुझे बेसब्री से इंतजार है।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर होता है!

About Author

error: Content is protected !!