पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट के बीच साप्तािहिक समर स्पेशल रेलगाडी की संचालन अवधि बढ़ी

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट के बीच साप्ताुहिक समर स्पेसशल रेलगाड़ी संख्या 03219/03220 की संचालन अवधि निम्नांनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है :-
03219 पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट साप्तांहिक समर स्पेेशल रेलगाड़ी दिनांक 03.02.2022 से 31.03.2023 तक पाटलीपुत्र से प्रत्येक शुक्रवार को सांय 07.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.30 बजे अयोध्या कैंट पहुँचेगी । वापसी दिशा में 03220 अयोध्या कैंट-पाटलीपुत्र साप्ताहिक समर स्पेचशल रेलगाड़ी दिनांक 04.02.2023 से 01.04.2023 तक प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से रात्रि 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.55 पाटलीपुत्र पहुँचेगी ।
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डब्बों वाली यह समर स्पे‍शल रेलगाड़ी मार्ग में सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बाल्मिकी नगर रोड, सिसबा बाजार, कप्ताुनगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्तीि, बभनान मनकापुर तथा अयोध्या स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

About Author

error: Content is protected !!