लखनऊ : स्पार्क मिंडा, टू और थ्री व्हीलर कस्टमर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नई पैकेजिंग में अपग्रेडेड फीचर्स के साथ एयर और ऑयल फिल्टर की अपनी रेंज में विस्तार किया है। फिल्टर की नई रेंज व्हीकल के ओवरऑल परफार्मेंस को बढ़ाने के लिए बेहतर फिल्टरेशन और एडवांस्ड इंजन प्रोटेक्शन प्रदान करती है। आफ्टरमार्केट डिविजन के सीईओ अरुण नागपाल ने कहा, “एयर और ऑयल फिल्टर की स्पार्क मिंडा रेंज इंजन की लंबी उम्र को ऑप्टिमाइज करके और किसी के वाहन को स्वच्छ और फ़िल्टर की गई एयर/ऑयल प्रदान करके राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है। नई रेंज इंजन की लाइफ को मैक्सिमम करने, फ्यूल एफीशियंसी को बढ़ाने और ग्रीनर फ्यूचर में कंट्रीब्यूट करने में मदद करेगी। फ़िल्टर को ओईएम स्टैंण्डर्ड के अनुसार नया रूप दिया गया है और हम जल्द ही अपने प्रोडक्ट रेंज में बीएस6 सीरिज के फ़िल्टर पेश करेंगे।”
रीडिज़ाइन की गई पैकेजिंग असाधारण यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए स्पार्क मिंडा के डैडिकेशन को प्रदर्शित करती है। नई पैकेजिंग ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के दौरान डैमेज को रोकने के लिए मजबूत मैटेरियल और प्रोटैक्टिव फीचर का उपयोग करती है। यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को ऑप्टीमल कंडीशन में फ़िल्टर प्राप्त हों और फ़िल्टर रिप्लेसमेंट की फ्रीक्वेंसी को कम करते हुए, एक्सटेंडेड लाइफ भी प्रदान करता है।
नई पैकेजिंग में यूजर फ्रेंडली डिजाइन एलीमेंट शामिल हैं, जिससे ग्राहकों के लिए स्पार्क मिंडा फ़िल्टर की पहचान करना आसान हो जाता है। हमारे कस्टमर द्वारा ब्लक परचेसिंग के लिए ऑयल फिल्टर अट्रैक्टिव और सस्टेनेबल डफ़ल बैग में भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि “हमारी कंपनी बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए हाई क्वालिटी ऑटोमोटिव सॉल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध है।“
स्पार्क मिंडा की नई पैकेजिंग को धीरे-धीरे सभी प्रोडक्ट लाइनों और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों पर लागू किया जाएगा। कस्टमर आने वाले महीनों में अलमारियों और आफ्टरमार्केट रिटेल आउटलेट्स पर अपडेटेड पैकेजिंग देखने की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट को ड्यूरेबल, रिलाइबल और कस्टमर के लिए एक्सेसबल बनाना चाहती है।