लखनऊ : एक नए युग की जीवन बीमा कंपनी एडलवाइस टोकियो लाइफ ने लोगों के सपनों और आकांक्षाओं की सुरक्षा करने पर लगातार ध्यान देने के साथ इस व्यवसाय में अपने 12 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन 12 वर्षों में कंपनी ने विकास, नवाचार और ग्राहक केंद्रित एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। 502 करोड़ रुपए के व्यक्तिगत एपीई के बाद वित्त वर्ष 2022-2023 में कंपनी ने सालाना आधार पर 20प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। स्थापना के बाद से कंपनी ने 44प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी है।एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुभ्रजीत मुखोपाध्याय ने कहा, “12 वर्षों में, हमने एक ऐसा संगठन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं, जो हर ग्राहक को लाभ दे सकें। हमें गर्व है कि हमने उस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, फिर चाहे वह ग्राहक को बेहतर समाधान देने के लिए नए इनोवेटिव प्रोडक्ट बनाना हो या सलाह और वितरण का सही तरीका विकसित करना हो, हमने एक गुणवत्तापूर्ण संगठन का निर्माण करते हुए व्यवसाय को बढ़ाया है।”हाल के वर्षों में, कंपनी ने वितरकों और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए संगठन-व्यापी परियोजनाओं के जरिए अपने गुणवत्ता मानकों को मजबूत बनाया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य वितरकों के लिए व्यवसाय को आसान बनाना, सलाहकार के दृष्टिकोण को प्रोडक्ट-ओरिएंटेड के बजाय ज़्यादा सोल्युशन-ओरिएंटेड बनाना और कंपनी के साथ ग्राहक के लाइफसाइकिल को ज़्यादा सरल बनाना है।मुखोपाध्याय जी आगे कहते हैं कि “क्योंकि इंश्योरेंस इकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है इसलिए हमारी प्राथमिकता विकास के प्रत्येक चरण के लिए संगठन की जरूरतों का सहज आकलन करने की रही है। इस समय, टेक्नोलॉजी इनोवेशन लाने, महत्वपूर्ण बदलावों को सुविधाजनक बनाने और भविष्य के लिए तैयार संस्थानों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम उन क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”वित्तीय वर्ष 2023 में, कंपनी ने 99.20प्रतिशत का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो और 54 का नेट प्रमोटर स्कोर दर्ज किया।