आज उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के मण्डल कार्यालय के सभागार में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गयाII इस प्रेस वार्ता में मण्डल रेल प्रबंधक,डॉ. मनीष थपल्याल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत मण्डल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। विदित है कि इस योजना के अंतर्गत आगामी रविवार दिनांक 06अगस्त 23 को माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद मोदी जी द्वारा मण्डल के 15 स्टेशनों सहित पूरे भारत वर्षके 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया जायेगा। इस विषय में मण्डल रेल प्रबन्धक ने अवगत कराया कि इस योजना के अंतर्गत मंडल के अमेठी ,दर्शन नगर ,बाराबंकी जं.,भदोही जं.,जौनपुर जं०, शाहगंज, जंघई , उतरेटिया , प्रतापगढ़, प्रयाग जं०, फूलपुर , रायबरेली, सुल्तानपुर , उन्नाव एवं काशी स्टेशन चयनित किये गए है तथा इन स्टेशनों को पुनर्विकसित करके आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त किया जायेगा तथा यह सभी स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जितकिये जायेंगे I