रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्‍या 20977/20978 अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दिनाँक 06.08.2023 से रेवाड़ी स्टेशन पर अस्थाई रूप से निम्नानुसार ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है :-

20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनाँक 06.08.2023 से रेवाड़ी स्टेशन पर सुबह 10:33 बजे आगमन करेगी | वापसी दिशा में 20978 दिल्ली कैंट- अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनाँक 06.08.2023 से रेवाड़ी स्टेशन पर रात्रि 07:35 बजे आगमन करेगी | दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो- दो मिनट के लिए होगा।
अन्य ठहराव व समय सारणी यथावत रहेगी ।

About Author

error: Content is protected !!