अमेजन इंडिया के लिए नील्सन मीडिया इंडिया द्वारा किए गए एक स्वतंत्र अध्ययन के मुताबिक, पूरे भारत में उपभोक्ता इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साहित और उत्सुक हैं। अमेजन इंडिया के इंडिया कंज्यूमर बिजनेस के कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कहा, “त्योहार का सीजन पूरे भारत में उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए पसंदीदा समय होता है। हमें यह जानकर प्रेरणा मिली है कि इस वर्ष उपभोक्ता सबसे अधिक उत्साहित हैं और अधिक खर्च करने और ऑनलाइन खरीदारी करने के इच्छुक हैं। हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि पूरे भारत में उपभोक्ता Amazon.in को सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य मानते हैं। एक मार्केटप्लेस के रूप में, हम अपने विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए उत्साहित हैं, और इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ‘अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल’ 2023′ पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए एक निर्बाध खरीदारी अनुभव, अविश्वसनीय कीमतें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और उत्पादों का विशाल संग्रह और बेजोड़ सुविधाएं पेश करेगा।”81% ग्राहकों ने इसे लेकर इस बार मजबूत इरादा और इच्छा व्यक्त की है; 78% ग्राहकों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा है, वहीं हर 2 में से 1 ग्राहक पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी अवधि में ज्यादा ऑनलाइन खर्च करने का इरादा रखते हैं। इसके साथ ही ग्राहक विशाल संग्रह, प्रतिस्पर्धी कीमतों, आसानी से रिटर्न और एक्सचेंज करने की सुविधा के साथ बेहतरीन ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं। अध्ययन से यह भी पता चला है कि 68% उपभोक्ताओं के लिए अमेज़न डॉट इन उनका पसंदीदा और सबसे सुविधाजनक ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य है और लगभग आधे लोगों ने अमेज़न डॉट इन को त्योहारी खरीदारी के लिए सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ऑनलाइन ब्रांड माना है; 75% उपभोक्ताओं को अमेज़न डॉट इन पर उत्पादों और ब्रांडों का सबसे विशाल संग्रह मिलता है। इस अध्ययन के बारे में बात करते हुए,