डोम्स ने नए INXON पेन के लिए एक दमदार कैंपेन की शुरुआत की, जिसकी टैगलाइन है – लिखो फास्ट । करो ज़्यादा ।

मुंबई: भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे कंज्यूमर ब्रांडों में से एक, डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने देश में रिटेल और लर्निंग कैटेगरी में अपनी मजबूत पैठ बनाई है। कंपनी ने हाल ही में अपने INXON पेन को बाजार में उतारने के लिए एक नए दमदार कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे खास तौर पर तेज़ी से और सहज तरीके से लिखने के अनुभव लिए डिज़ाइन किया गया है। लॉन्च किए गए नए पेन के बारे में बात करते हुए, डोम्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री सौमित्र प्रसाद ने कहा डोम्स का INXON पेन एक और बेमिसाल इनोवेशन है, जिसे युवा छात्रों को प्रेरित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। उपभोक्ताओं के बारे में गहरी समझ पर आधारित हमारा ये नया कैंपेन, स्कूली छात्रों और उनके माता-पिता के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए तैयार किया गया है। डोम्स का INXON पेन सहज तरीके से और तेज़ी से लिखने का अनुभव प्रदान करता है, जिससे बच्चों को सीखने और क्रिएटिविटी पर ज़्यादा ध्यान देने में मदद मिलती है। इस तरह, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए ज़्यादा समय मिलता है।INXON पेन डोम्स की ओर से लर्निंग कैटेगरी में पेश किए गए कई प्रोडक्ट्स में से है, और ये सच में बड़ा बदलाव लाने वाले प्रोडक्ट की तरह सामने आया है। इसे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपने आरामदायक पकड़, आकर्षक डिज़ाइन और सबसे खास बात, वैक्यूम-आधारित सेंट्रीफ्यूज टेक्नोलॉजी की वजह से लिखने को बेहद सहज और बहुत तेज़ बना देता है।जानी-मानी क्रिएटिव एजेंसी, टाइडल 7 के साथ मिलकर तैयार किया गया और गुलीवर फ़िल्म्स द्वारा निर्मित यह दमदार नया विज्ञापन कैंपेन एक महत्वपूर्ण विषय को लोगों के सामने लाता है: भले ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के दिलों में बहुत से अरमान हों, पर उन्हें अक्सर अलग-अलग विषयों के पाठ्यक्रम के दबाव को संभालने में बहुत मुश्किल होती है।इसकी कहानी “विक्की” नाम के एक छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समय से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने दोस्तों को हैरत में डाल देता है, जिससे वे सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, “विक्की को इतना समय कैसे मिलता है?”इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि, उसके तेज़ लिखने, जल्दी काम खत्म करने और बाकी सब चीज़ों के लिए ज़्यादा समय निकालने का राज़ डोम्स के नए INXON पेन में छिपा है, जिसे इस टैगलाइन के ज़रिये प्रस्तुत किया गया है:
“ लिखो फास्ट, करो ज़्यादा” राइट फास्ट, लिव मोर।

About Author

error: Content is protected !!