विवो ने लॉन्च किया वी 60ई

विवो, जो एक इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड है, ने आज अपने प्रतिष्ठित वी सीरीज़ लाइन-अप में नया जोड़ विवो वी60ई पेश किया। गीताज चन्नाना, हेड ऑफ कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी, विवो इंडिया ने कहा विवो में हमारा उद्देश्य ऐसी तकनीक प्रदान करना है जो केवल उन्नत ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और सार्थक भी महसूस हो। विवो वी60ई इसी विश्वास का प्रमाण है इसे इस तरह बनाया गया है कि यह सौंदर्य और महत्वपूर्ण अनुभवों का बेहतरीन संगम पेश करे। त्योहारों का मौसम आने वाला है, और ऐसे समय में वी60ई एक परफ़ेक्ट साथी बन जाता है — जो आपको प्यार का जश्न मनाने, यादों को सहेजने और अपने अनोखे स्टाइल को व्यक्त करने में मदद करता है। हर पोर्ट्रेट और हर इंटरैक्शन के साथ, वी60ई को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह जीवन के हर पल को न केवल कैद करना आसान बनाता है, बल्कि उन्हें दोबारा जीने को और भी ख़ूबसूरत बना देता है।विवो वी60ई दो शानदार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा एलीट पर्पल और नोबल गोल्ड। यह स्मार्टफोन आधुनिक आकर्षण और जनरेशन ज़ेड की शैली का बेहतरीन संगम है।बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़ी अनुभव, लग्ज़री डिज़ाइन और शक्तिशाली प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 (सभी कर सहित), 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,999 (सभी कर सहित), 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 33,999 (सभी कर सहित)। यह स्मार्टफोन 10 अक्टूबर से विवो की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।ग्राहक आज से ही विवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर वी60ई की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

About Author

error: Content is protected !!