वाराणसी। मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ किया गया है। हॉस्पिटल रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास, महमूरगंज वाराणसी में संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र मरीज नवजात शिशुओं के लिए निःशुल्क भर्ती, पीआईसीयू और एनआईसीयू (एनआईसीयू) सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल क्षेत्र के परिवारों के नवजात शिशुओं को स्पेषलाइज्ड केयर को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में मैटकेयर की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयुष खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. दयाशंकर मिश्र (दयालु) का सानिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, मैटकेयर, वाराणसी डॉ. आर. वी. सिंह, मैटकेयर वाराणसी सेंटर हेड, डॉ. सुनील यादव, हेड पीडियाट्रिक्स, मैटकेयर वाराणसी डॉ. निमिषा सिंह, और हेड नियोनेटोलॉजी, मैटकेयर वाराणसी डॉ. अभिजीत रॉय भी उपस्थित रहे।
इस शुरूआत के बाद वाराणसी में पात्र मरीज मैटकेयर की पीआईसीयू और एनआईसीयू सुविधाओं और विशेषज्ञों द्वारा संचालित नवजात देखभाल सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकेंगे। यह योजना उन परिवारों को सहायता प्रदान करती है जिनके लिए उच्च स्तरीय केयर का खर्च वहन करना कठिन हो सकता है, साथ ही यह प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, समय पर और उचित देखभाल मैटकेयर के निरंतर ध्यान को भी सुदृढ़ करती है।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने कहा कि मैटकेयर ने हमेशा गुणवत्तापूर्ण देखभाल को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, और मैटकेयर वाराणसी में इस योजना का शुभारंभ होना वास्तव में लाभयदायक है। इस शुभांरभ के साथ क्षेत्र के परिवारों के लिए विशेषज्ञ पीआईसीयू और एनआईसीयू देखभाल अब उनके पास में भी उपलब्ध है। यह एक ऐसा कदम है जो आने वाले वर्षों में कई लोगों के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। हर नवजात शिशु, चाहे उसके परिवार की आर्थिक परिस्थितियां किसी भी तरह की हो, जीवन की सबसे सुरक्षित और श्रेष्ठ शुरुआत का हकदार है।
मैटकेयर के सीईओ डॉ. निखिल यादव ने कहा कि मैटकेयर में हमारा दृष्टिकोण प्रत्येक परिवार के लिए महिला और बाल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, मददगार और चिकित्सकीय रूप से मजबूत बनाना है। वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ इसी दिशा में एक सार्थक कदम है, जो उन मरीजों तक पीआईसीयू और एनआईसीयू देखभाल का विस्तार करता है जिन्हें इसकी निःशुल्क जरूरत है।मैटकेयर, वाराणसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आर. वी. सिंह ने कहा कि मैटकेयर वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ हमारे क्षेत्र के अधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह महिलाओं और बच्चों को सुवास्थ्य प्रदान करने, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और क्षेत्र में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होगा।मैटकेयर वाराणसी के सेंटर हेड डॉ. सुनील यादव ने कहा कि एक अत्याधुनिक एनआईसीयू के साथ ही समय पर प्रदान की गयी सर्जिकल और गायेनेकोलॉजिकल केयर मां और नवजात शिशु दोनों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। इस योजना के माध्यम से हमारा उद्देश्य योग्य मरीजों को निःशुल्क क्वालिटी केयर तक पहुंच प्रदान करना है।मैटकेयर वाराणसी की हेड पीडियाट्रिक्स डॉ. निमिषा सिंह ने कहा कि स्पेशलाइज्ड पिडियाट्रिक एंड नियोनेटल केयर तक आसान पहुंच नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक बदलाव ला सकती है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना अधिक बच्चे वह देखभाल प्राप्त कर सकें, जिसके वे हकदार हैं। मैटकेयर वाराणसी के हेड नियोनेटोलॉजी डॉ. अभिजीत रॉय ने कहा कि नवजात शिशुओं के सुस्वास्थ्य के लिए सुसज्जित एनआईसीयू और हमेशा तत्पर चिकित्सकीय देखभाल का संयोजन अत्यंत आवश्यक है। हमारा लेवल-थ्री एनआईसीयू समय से पहले जन्मे, गंभीर रूप से बीमार और हाई रिस्क वाले नवजात शिशुओं के लिए विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करता है, और अब इस योजना के लागू होने के साथ हम वाराणसी के अधिक परिवारों को इसका लाभ दे सकेंगे।आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के साथ, मैटकेयर वाराणसी क्षेत्र में महिला और नवजात शिशुओं के लिए सुलभ, विशेषज्ञों द्वारा संचालित और उच्चस्तरीय देखभाल पर अपने ध्यान को और मजबूत करते हुए समर्पित महिला और बाल स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ करता जा रहा है।इस अवसर पर गौरव राठी जनसंपर्क अधिकारी आयुष मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार भी मौजूद थे।