वाराणसी। एम्फीथिएटर बीएचयू के मुक्ताकाशी प्रांगण में निर्मित भव्य सभामंडप में आयोजित काशी तमिल संगमम के अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति मंत्रालय, तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में तमिलनाडु से पधारे गुणी अतिथि कलाकारो के समूह द्वारा गायन वादन एवं नृत्य की मनोहारी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की । काशी तमिल संगमम् के सांस्कृतिक संध्या की प्रथम प्रस्तुति बीएचयू केंद्रीय विद्यालय संगठन समूह के छात्र छात्राओं के समूह द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। द्वितीय प्रस्तुति थेरुकुथु श्री.दुरई, कुंडैयार थंडलम तृतीय प्रस्तुति भरतनाट्यम संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्रों के समूह द्वारा रामाष्टकम का किया गया । इसमें भगवान राम के चरित्रों को नृत्य के माध्यम से मंचन किया गया। चतुर्थ प्रस्तुति कोल कल अट्टम और ओयिलट्टम की रही। पांचवीं प्रस्तुति लोक – गीत श्री. सुभाष तिरुनेलवेली छठवीं प्रस्तुति उपशास्त्री गायन नीतू तिवारी बीएचयू के छात्रों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। आज के सांस्कृतिक संध्या की अंतिम प्रस्तुति रामायणम, नंदनार और कट्टाबोमू नाटक-पौराणिक शिवगंगा और पारंपरिक नाटक आर.एम.सेंथिलकुमार और टीम कराईकुडी द्वारा किया गया। आज के सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि आर.एन. रवि राज्यपाल,तमिलनाडु, अमीश त्रिपाठी निदेशक नेहरू केंद्र लंदन,थिरु पेरूर अधीनम कोयंबटूर मौजूद रहे।