नवचयनित प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कमिश्नरी सभागार में
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु चयनित प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों को पंचम चरण में आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। वाराणसी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु नव चयनित प्रवक्ता/सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कमिश्नरी सभागार में आज रविवार को पूर्वाहन 11 बजे मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।